फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Minor beaten up for refusing to steal, forced to steal lakhs of rupees by threatening him

Lucknow: छात्र से चोरी करवाकर 12.5 लाख रुपये ऐंठने वाले सात नाबालिग पकड़े गए, दो बाइकें खरीदी

Fri, 11 Apr 2025 04:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Apr 2025 04:25 PM IST
सार

आठवीं के छात्र को धमकी देकर उससे चोरी करवाने और लाखों रुपये ऐंठने वाले छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस रकम से आरोपी छात्रों ने दो बाइकें, एक स्कूटी, दो मोबाइल और 1.49 लाख रुपये बरामद किए।

विज्ञापन
Lucknow: Minor beaten up for refusing to steal, forced to steal lakhs of rupees by threatening him
रुपये ऐंठने वाले छात्रों से बरामद हुए वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आठवीं के छात्र को धमकाकर घर से 12.5 लाख रुपये चोरी कराकर ऐंठने वाले सात नाबालिग छात्रों को कृष्णानगर पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने सभी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस ने रकम से खरीदी गई दो बाइक, एक स्कूटी, दो मोबाइल, 1.49 लाख रुपये और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि सर्विलांस व फुटेज से आरोपी छात्रों को पकड़ा गया। छह छात्र पीड़ित के कॉलेज में पढ़ते हैं। एक छात्र अन्य कॉलेज में पढ़ता है। पूछताछ में पता चला कि पीड़ित छात्र ने एक दिन घर से कुछ रुपये चोरी कर साथियोंं संग पार्टी की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP: शर्ट की बटन बंद करने को कहा तो वकील ने जज से की अभद्रता...छह महीने के लिए जेल भेजा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP: बाल स्वास्थ्य में लखनऊ सहित 20 जिले अति पिछड़ें, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की रिपोर्ट में खुली पोल


इसकी जानकारी होने पर अन्य आरोपी साथियों ने छात्र से रुपयों की मांग की। इन्कार करने पर रुपये चोरी की शिकायत उसके परिजनों से करने की धमकी दी। डर के चलते छात्र ने पहली बार में ढाई लाख रुपये चोरी कर आरोपियों को दिए।

इसके बाद आरोपी छात्रों ने और रुपये मांगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। डरे-सहमे पीड़ित छात्र ने 10 लाख रुपये घर से चोरी किए। ये रकम लेने आरोपी कार से आए थे। ये रकम छात्र के पिता ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखी थी।

रकम नहीं मिलने पर जब छात्र से परिजनों ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई थी। मंगलवार को छात्र के पिता ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed