{"_id":"5c39d09ebdec2273a83b8aef","slug":"lucknow-metro-trial-run-from-transportnagar-to-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टनगर से एयरपोर्ट के बीच शुरू हुआ लखनऊ मेट्रो का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टनगर से एयरपोर्ट के बीच शुरू हुआ लखनऊ मेट्रो का ट्रायल
Sat, 12 Jan 2019 05:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Jan 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेट्रो का ट्रायल रन शनिवार को ट्रांसपोर्टनगर से अमौसी होते हुए एयरपोर्ट तक शुरू हो गया। शनिवार सुबह एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने पूजा पाठ के बाद ट्रेन को रवाना किया। जिसके बाद मेट्रो ट्रेन एयरपोर्ट से 100 मीटर दूर स्थित स्टेशन तक पहुंची।
विज्ञापन
अभी तक ट्रेन का ट्रायल रन प्राथमिकता सेक्शन के अलावा चारबाग से मुंशीपुलिया के बीच ही हो सका था। ट्रांसपोर्टनगर से आगे एयरपोर्ट तक करीब 2.5 किमी में ट्रायल रन होना बाकी था।
विज्ञापन
मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को टॉवर वैगन मशीन से ट्रैक पर ट्रांसपोर्टनगर से एयरपोर्ट के बीच सिग्नल सिस्टम और ओएचई की जांच कराई गई। जांच में पूरा सिस्टम ठीक मिला। इसके बाद ट्रायल के लिए सही करार दिया गया।
विज्ञापन
मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि अभी ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग के बीच ही ट्रेन चल रही है। जबकि रेडलाइन की शुरुआत एयरपोर्ट स्टेशन से होती है। शनिवार के ट्रायल के बाद लखनऊ मेट्रो की ट्रेन सभी 21 स्टेशनों को कवर कर रही है।