फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro project recruitment scam.

मेट्रो में नौकरी चाहिए, 75 हजार लाइए!

Thu, 13 Nov 2014 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Nov 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
lucknow metro project recruitment scam.

मेट्रो परियोजना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने इंटरव्यू, मेडिकल के बाद नियुक्तिपत्र देने के नाम पर युवाओं से 75-75 हजार रुपये मांगे।

विज्ञापन


बुधवार को कंपनी के दफ्तर पर धावा बोल युवकों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची गाजीपुर पुलिस दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस भी मामले को ठगी मान रही है। आजमगढ़ के अवध नारायण सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के छात्र मो. आरिफ व अजय गुप्ता ने इस बात की जानकारी दी।  

उन्होंने ये बताया कि चिनहट के फैजाबाद रोड स्थित मटियारी चौराहे पर पद्मावती पैलेस के द्वितीय तल पर करीब पांच माह पहले जालसाजों ने किराए के मकान में मेट्रो सेल टेक्नोलॉजी एंड कॉर्पोरेशन के नाम का बोर्ड लगाकर ऑफिस खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मेट्रो परियोजना में नौकरी दिलवाने के नाम पर भर्ती का विज्ञापन दे दिया। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एके शुक्ला ने आजमगढ़ के कोठरा में 16 अगस्त को अवध नारायण सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में 450 आईटीआई विद्यार्थियों से 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवाकर टेस्ट लिया।

जिसमें करीब 46 लड़के उत्तीर्ण हुए। इसके बाद उन्हें 18 अक्तूबर को इंटरव्यू के लिए मटियारी चौराहा स्थित अपने ऑफिस बुलाया, जहां पर कंपनी के प्रोजेक्ट हेड एके शुक्ला ने युवकों का इंटरव्यू लिया।

मेडिकल फीस के नाम पर लिए 750 रुपये

lucknow metro project recruitment scam.

करीब एक सप्ताह पहले युवकों को फोन कर मेडिकल के लिए 12 नवंबर को इंदिरानगर स्थित कुंदन अस्पताल में बुलाया गया। जहां पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद कंपनी के कर्मचारी सुशील व अशोक ने मेडिकल फीस के नाम पर युवकों से 750 रुपये की मांग की गई।

युवकों द्वारा कंपनी के कर्मचारियों से आगे की प्रक्रिया पूछने पर 10 दिसंबर को नियुक्ति से पहले प्रति युवक 75 हजार रुपये की डिमांड की गई।

रुपये जमा करने की बात सुनते ही युवकों को शक हो गया और उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर से बात करने की बात कही। इस पर कंपनी के कर्मचारी टालमटोल करने लगे।

जिससे ठगी के शिकार युवक और भड़क गये और हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों इंदिरानगर निवासी कंपनी के प्रोजेक्ट हेड एके शुक्ला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

इंस्पेक्टर गाजीपुर अजीत सिंह चौहान का कहना है कि प्रथमदृष्टया पूरा मामला ठगी का लग रहा है। कंपनी के एमडी से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed