फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro may start from 1st june

एक जून से शुरू हो सकती है मेट्रो सेवा, याात्रियों को मानने होंगे ये नियम

Fri, 29 May 2020 11:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 May 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
lucknow metro may start from 1st june
मेट्रो की ट्रेनों को किया जा रहा है सैनिटाइज - फोटो : amar ujala

31 मई को लॉकडाउन खत्म हुआ तो फिर से लखनऊ में मेट्रो दौड़ सकती है। एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया के बीच मेट्रो चल सके, इसके लिए सभी 21 स्टेशनों को तैयार कर लिया गया है। वहीं, यूपी मेट्रो ट्रेनों को नियमित रूप से टेस्टिंग ट्रायल कर पूरे सिस्टम को तैयार रखे हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए नियमों के साथ ही लोगों को मेट्रो से यात्रा की अनुमति होगी। मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव का कहना है कि जहां पूरा स्टाफ स्टेशनों पर मास्क, ग्लव्स पहने होगा तो यात्रियों को भी मास्क पहनकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन


बताया कि स्मार्ट कार्ड के उपयोग से यात्री को अपनी सीट, एस्कलेटर या ट्रेन के अंदर हैंडल के ही संपर्क में आना होगा। इन सभी को चार से पांच घंटे बाद लगातार सैनिटाइज किया जाएगा। यात्रियों को टोकन भी सैनिटाइज करने के बाद ही दुबारा उपयोग में दिया जाएगा। पूरी ट्रेन दिन में दो बार सैनिटाइज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फीडर सेवा बनी रोड़ा  

फेस-मास्क का उपयोग करें, थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य, स्टेशनों पर सैनिटाइजर और वॉशरूम में हैंडवॉश का उपयोग, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन, ट्रेन में एक सीट छोड़कर बैठ सकेंगे, एक बार में दो ही लिफ्ट का उपयोग कर सकेंगे, सोशल डिस्टेन्सिंग स्टिकर का पालन करें।  

ऑटो रिक्शा, कैब शुरू न होने से मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचना आसान नहीं होगा। मेट्रो की प्रवक्ता पुष्पा बेल्लानी का कहना है कि प्रशासन से बातचीत जारी है। लखनऊ ऑटोरिक्शा व टैक्सी संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित का कहना है कि लखनऊ में आगरा और नोएडा से बुरे हालात तो नहीं हैं। मीटर से चलने की अनुमति दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed