{"_id":"dfd4ca8e72197508d15a3e520429af3b","slug":"lucknow-metro-extended-to-unnao-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः लखनऊ मेट्रो दौड़ेगी उन्नाव तक!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः लखनऊ मेट्रो दौड़ेगी उन्नाव तक!
रामगोपाल तिवारी\अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 21 Jan 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
जनपद में जल्द ही दिल्ली व नोएडा की तर्ज पर मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। जिलेवासी भी मेट्रो के सफर का आनंद ले सकेंगे। कानपुर-लखनऊ मेट्रो परियोजना के तहत मेट्रो को उन्नाव के गंगाबैराज मार्ग से होकर गुजारने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
अमलीजामा पहनाने के लिए बुधवार को शासन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। जिसमें कानपुर कमिश्नर से लेकर उन्नाव की डीएम को भी उपस्थित रहने को कहा गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो दौड़ाने की दिशा में तेजी के साथ काम चल रहा है। बताया जाता है कि लखनऊ मेट्रो का कानपुर तक प्रसार किया जाएगा। मेट्रो के कानपुर तक प्रसार कराने में मध्य में उन्नाव आता है।
विज्ञापन
जानकारों की मानें तो लखनऊ मेट्रो के अमौसी से बैराज क्षेत्र होकर कानपुर तक प्रसार कराया जाएगा। मेट्रो के लिए बैराज क्षेत्र की आने वाली जमीन अधिग्रहण की जाएगी। अधिकारियों को इसके लिए ऐसी भूमि का चिन्हांकन करने के आदेश जारी किए हैं जिसमें किसानों की सहमति हो।
विज्ञापन