{"_id":"5a2fb0954f1c1b156b8bbc0e","slug":"lucknow-mayor-sanyukta-bhatiya-oath-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की पहली महिला मेयर बनी संयुक्ता भाटिया, हंगामे के बीच ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की पहली महिला मेयर बनी संयुक्ता भाटिया, हंगामे के बीच ली शपथ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Dec 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
सपा पार्षदों का हंगामा
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की पहली महिला मेयर संयुक्ता भाटिया और पार्षदों ने मंगलवार को शपथ ली। कानपुर रोड के राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में पहले महापौर को मंडलायुक्त ने शपथ दिलाई और उसके बाद महापौर ने पार्षदों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस दौरान सपा और भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं के बीच बैठने और शपथ पत्र न मिलने को लेकर जमकर नारेबाजी हुई। एक ओर से जय श्रीराम, योगी और मोदी तो दूसरी ओर से जय अखिलेश के नारे लगे। इससे भारी अव्यवस्था का माहौल रहा। शपथ लेने के लिए भाजपाई भगवा गमछा डालकर आए थे तो सपाई लाल टोपी लगाकर आये थे।
विज्ञापन
हंगामे की शुरुआत सबसे पहले तब हुई जब मंच से यह कहा गया कि कार्यकर्ता पार्षदों की सीट छोड़ दें। इससे हंगामा होने लगा। यह शांत हुआ तो संयुक्ता भाटिया को मंडलायुक्त ने महापौर पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद जब महापौर पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए माइक पर आईं तो सपा, भाजपा और कांग्रेस के करीब दर्जन भर पार्षदों ने यह कहकर हंगामा शुरू कर दिया कि उनको अभी शपथ पत्र ही नहीं मिला तो वह पढ़े क्या। इस पर महापौर ने कहा वह मौखिक ही शपथ ले।
विज्ञापन
इसके बाद भी थोड़ी देर हंगामा होता रहा और कुछ पार्षद नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताने लगे। मामले को शांत करने के लिए कुछ पुराने पार्षद आगे और उन्होंने साथी पार्षदों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद महापौर ने पार्षदों को शपथ दिलाई।