{"_id":"629a22878dad5775795180a9","slug":"lucknow-mayawati-said-panic-in-jammu-and-kashmir-government-should-take-strict-action-should-also-take-action-on-chitrakoot-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : मायावती बोलीं, जम्मू कश्मीर में दहशत, सख्त कार्रवाई करे सरकार, चित्रकूट की घटना पर भी करे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : मायावती बोलीं, जम्मू कश्मीर में दहशत, सख्त कार्रवाई करे सरकार, चित्रकूट की घटना पर भी करे कार्रवाई
Fri, 03 Jun 2022 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:32 PM IST
सार
मायावती ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। कहा है कि उनके कोरोना से पीड़ित होने की खबर आई है।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर के हालात पर बसपा प्रमुख मायावती ने चिंता जताई है। इसके अलावा उन्होंने चित्रकूट की घटना पर भी प्रदेश सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट किया, ‘ जम्मूू कश्मीर में आए दिन निर्दोष लोगों की हत्याएं हो रही हैं। अभी हाल ही में वहां राजस्थान के निवासी व बैंक मैनेजर की हुई हत्या अति दुखद व चिंतनीय है। इससे वहां दहशत का वातावरण व्याप्त है। केंद्र सरकार ऐसे दोषी तत्वों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करे। बीएसपी की यही मांग है।’
विज्ञापन
इसके अलावा मायावती ने चित्रकूट की घटना पर भी ट्वीट किया। कहा कि चित्रकूट में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार व उसके बाद उसकी मौत की घटना अति दुखद व शर्मनाक है। इस जघन्य अपराध के लिए नामजद दोषियों के विरुद्घ सरकार द्वारा तत्काल सख्त कार्रवाई बहुत जरूरी है। जिन्होंने इस अपराध पर पुलिस में रिपोर्ट करने से रोका और पीड़िता का समय पर इलाज कराने से रोका उन षड्यंत्रकारी तत्वों के खिलाफ भी तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की
साथ ही मायावती ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। कहा है कि उनके कोरोना से पीड़ित होने की खबर आई है।