Lucknow: दमोह की घटना को लेकर मायावती का शिवराज सरकार पर हमला, 'दलितों, गरीबों पर हो रहे अत्याचार'
मायावती ने कहा कि आज ही दमोह जिले के देवरान में दबंगों ने दलित परिवार पर अन्धाधुन्ध फायरिंग की और फिर पत्थर से कुचलकर तीन लोगों की हत्या कर दी। बाकी घायलों ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देवरान में 3 दलितों की हत्या को लेकर मायावती ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है। बसपा सुप्रीमो ने एमपी की शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा शासित सरकार में दलित और आदिवासी समाज पर अत्याचार लगातार जारी है।
मायावती ने कहा कि आज ही दमोह जिले के देवरान में दबंगों ने दलित परिवार पर अन्धाधुन्ध फायरिंग की और फिर पत्थर से कुचलकर तीन लोगों की हत्या कर दी। बाकी घायलों ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
यूपी की पूर्व सीएम मायावती और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि। इस हृदयविदारक घटना की जितनी निन्दा की जाए वह कम। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि यह अंधकार युग जैसी ताजा घटना मध्यप्रदेश बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ गरीबों, दलितों, आदिवासियों व महिलाओं आदि की सुरक्षा के मामले में सरकारी विफलता की पोल खोलती है। सरकार ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध नरमी नहीं बल्कि सख्त कार्रवाई करे।