{"_id":"603fb6dbdf470919972b50d8","slug":"lucknow-manager-found-hanging-in-insurance-company-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में फंदे पर लटका मिला मैनेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में फंदे पर लटका मिला मैनेजर
Wed, 03 Mar 2021 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज थाना क्षेत्र के खदरा स्थित एक निजी इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में बुधवार सुबह मैनेजर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है। मगर अब तक मैनेजर के खुदकुशी करने की कोई वजह सामने नहीं आई है। वहीं, मृतक की पत्नी ने काम के दबाव में पति के खुदकुशी करने का आरोप लगाया है।
हसनगंज पुलिस के मुताबिक बस्ती जिला निवासी रवि प्रकाश जानकीपुरम के भवानी बाजार में किराए के मकान में पत्नी आरती व सात साल के बच्चे के साथ रहते थे। रवि खदरा इलाके में पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। मंगलवार रात रवि घर नहीं पहुंचे तो पत्नी ने परिचितों व रिश्तेदारों से संपर्क कर उनकी तलाश की कोशिश की मगर कुछ पता नहीं चल सका।
बुधवार को जब इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो वहां पंखे में रस्सी से बंधे फंदे पर रवि का शव लटका मिला। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रवि को फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। आरती का आरोप है कि ऑफिस में काम के दबाव के चलते उनके पति ने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।