फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow mahotsav started from 25 november

कपिल शर्मा ने लखनऊ महोत्सव में आने के लिए मांगी मोटी फीस

Wed, 28 Oct 2015 03:31 PM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
lucknow mahotsav started from 25 november

लखनऊ महोत्सव इस साल 25 नवंबर से आशियाना स्थित स्मृति उपवन में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव के लिए हर साल की तरह इस बार भी कई बड़े सेलिब्रेटीज को न्यौता दिया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ महोत्सव में 26 नवम्बर को होने वाली कॉमेडी नाइट में कॉमेडियन कपिल शर्मा के नाम पर चर्चा चल रही थी। समिति ने कपिल के नाम को सूची में शामिल भी कर लिया था, लेकिन जब कपिल शर्मा ने अपनी फीस डेढ़ करोड़ रुपये बताई तो समिति के पदाधिकारी बैकफुट पर आ गए और उन्हें अन्य कॉमेडियनों के नाम शामिल करने पड़े। बता दें कि महोत्सव का कुल बजट ही तकरीबन तीन करोड़ रुपये होता है।
विज्ञापन


लखनऊ महोत्सव में इस बार कैलाश खेर का सूफियाना अंदाज, तलत अजीज की मखमली गजलों और मीका के गीतों की शाम सजेगी। इसके अलावा यूफोरिया बैंड की रॉकिंग परफॉर्मेंस और कॉमेडियन भारती सिंह की हंसी-ठिठोली महोत्सव को यादगार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


40वें लखनऊ महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों की पहली सूची तैयार हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि महोत्सव का आगाज कथक में लखनऊ घराने के अहम हस्ताक्षर कथकाचार्य पं. बिरजू महराज की प्रस्तुतियों से होगा।

ये सभी सेलिब्रेटीज शामिल होंगे महोत्सव में

lucknow mahotsav started from 25 november

वहीं समापन शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी के गायन से होगा। पांच दिसम्बर तक चलने वाले महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं की रंगत में चार चांद लगाने के लिए एहसान कुरैशी, वीआईपी, कैलाश खेर, मीका, निरुहुआ, मनोज तिवारी, पवन सिंह, रेखा भारद्वाज, भूपेंद्र मिताली, सोनू निगम, पं. हरिप्रसाद चौरसिया के नामों पर भी चर्चा चल रही है।

जल्द ही कमिश्नर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी। चूंकि, जिन कलाकारों को गत वर्ष महोत्सव में प्रस्तुतियां का मौका मिल चुका है, उन्हें नियमानुसार इस वर्ष आमंत्रित नहीं किया जा सकता। इस लिहाज से कैलाश खेर, तलत अजीज, यूफोरिया बैंड और भारती सिंह के नाम फाइनल माने जा रहे हैं।

पिछले कुछ वर्षों से लखनऊ महोत्सव में बॉलीवुड के कलाकारों को आमंत्रित करने के लिए इवेंट मैनेजरों की मदद ली जाती थी, जिससे महोत्सव समिति पर अनावश्यक खर्च बढ़ जाता था। मैनेजरों के होने से कलाकारों को अधिक पारिश्रमिक का भुगतान करना पड़ता था। महोत्सव समिति ने इस वर्ष यह जिम्मेदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed