{"_id":"5d4048408ebc3e6cef2b244f","slug":"lucknow-mafia-mukhtar-ansari-representative-shot-near-saint-francis-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : एसएसपी आवास के पास माफिया मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि पर चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : एसएसपी आवास के पास माफिया मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि पर चली गोली
Tue, 30 Jul 2019 09:03 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 30 Jul 2019 09:03 PM IST
सार
- दिन दहाड़े हजरतगंज एसएसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर तड़तड़ाई गोलियां
- ट्रामा में चल रहा इलाज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
- गोली मारकर बाइक सवार बदमाश हलवासिया मार्केट के रास्ते हुए फरार
विज्ञापन
शाहिद जाफरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजरतगंज स्थित एसएसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर भरे बाजार में मंगलवार शाम को गोलियां तड़तड़ाई। बाइक सवार बदमाशों के निशाने पर बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी केप्रतिनिधि शाहिद जाफरी और उनके भाई नामवर जाफरी थे। दोनों सगे भाई है। बदमाशों की गोली से दोनों घायल हो गये। दोनोंं को इलाज केलिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधारमण सिंह केमुताबिक वजीरगंज थाने केसामने रहने वाले शाहिद जाफरी और नामवर जाफरी मूलरूप से मऊ के रहने वाले हैं। शाहिद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का प्रतिनिधि भी है। दोनों भाई मिलकर लखनऊ में मुख्तार अंसारी के कारोबार का देखरेख करते हैं। मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे दोनों भाई बुलेट से हबीबुल्ला स्टेट स्थित मिराज द लाउंज से निकलकर घर जा रहे थे। लाउंज से महज चंद कदमों की दूरी पर ही एसबीआई के सामने बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। गोली दोनों भाइयोंं को लगी। दोनो भाई घायल हो गये।

दो साथी छोडऩे पहुंचे, गोली चलते ही चलाया ईंट
वारदात केसमय शाहिद और नामवर को छोडऩे केलिए दो साथी बाहर आए थे। इसमें मिराज द लाउंज के मालिक का बेटा उमर और नक्खास के रहने वाले आसिफ रिजवी शामिल थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। सामने शाहिद और नामवर की बुलेट लडख़ड़ाते देखा। तो दोनों ने पास पड़े ईंट को उठाया और बदमाशों पर चला दिया। ईंट चलता देख बदमाशों ने उमर और आसिफ को निशाना करते हुए फायरिंग झोंक दी। जिससे दोनों खुद को बचाने के लिए लाउंज में भागे। इसी बीच बदमाश हलवासिया मार्केट की तरफ बाइक से भाग निकले। इस दौरान बदमाशों का हेलमेट मौके पर ही गिर गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
4.30 घंटे लाउंज में बैठ खेली कैरम
उमर और नक्खास केवकील आसिफ केमुताबिक शाहिद और नामवर दोनों दो बजे मिराज द लाउंज पहुंचे थे। इसके बाद 6.30 बजे तक चारों एक साथ बैठकर कैरम खेला। इस दौरान कई राउंड चाय और नाश्ते का दौर भी चला। इसे बाद दोनों भाई वहां से घर जाने की बात कहकर निकले थे। आसिफ के मुताबिक बदमाश उनका पीछा करते हुए दोपहर को ही लाउंज केपास पहुंचे थे। लेकिन शाहिद बाहर नहींं निकले जिसके कारण मौका हाथ नहीं लगा। बाइक सवार बदमाश वहीं दोनों भाइयों का इंतजार करते रहे। जब शाम को बाहर निकले तो गोलियां चला दी। पुलिस आसपास केसीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बदमाशें की तस्वीर सामने आ जाएगी।

चार राउंड हुई फायरिंग, दहशत
शाम के वक्त हजरतगंज इलाके में काफी भीड़भाड़ वाला रहता है। जिस गली में वारदात हुई उसके आसपास के कई स्ट्रीट रेस्टोरेंट हैं। जिस पर खाने वालों की भीड़ भी जुट जाती है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले हबीबुल्ला स्टेट के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोलियां बरसा कर आसानी से निकल जाना पुलिस को खुली चुनौती है। वारदात केसमय वहां मौजूद लोगों के मुताबिक बदमाशोंं ने शाहिद और नामवर पर तीन राउंड गोलियां बरसाई।
वहीं उमर और आसिफ के विरोध करने पर एक राउंड गोली चलाई थी। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग दहशत के कारण भागने लगे। हालांकि इंस्पेक्टर हजरतगंज के मुताबिक गोलियां कितनी चली है। इसकी पुष्टिï नहींं हुई है। पुलिस के मुतबिक शाहिद को बाएं तरफ सीने के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। वहीं नामवर को दाहिने कंधे पर गोली लगी है। दोनो का इलाज ट्रामा सेंटर मेंं चल रहा है।