{"_id":"667d28816c5929ae2101d519","slug":"lucknow-lda-will-reduce-the-price-of-flats-by-12-percent-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लखनऊ में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं... एलडीए देगा कुछ अच्छे विकल्प, 12 प्रतिशत दाम घटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लखनऊ में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं... एलडीए देगा कुछ अच्छे विकल्प, 12 प्रतिशत दाम घटेंगे
Thu, 27 Jun 2024 02:23 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:23 PM IST
सार
एलडीए रश्मिलोक, श्रवण, अनुभूति और सृजन अपार्टमेंट के फ्लैटों की कीमत घटाने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में लाने जा रहा है। इससे फ्लैट की कीमत 12 प्रतिशत तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप राजधानी लखनऊ में आशियाने का सपना देख रहे हैं, तो एलडीए कुछ अच्छे विकल्प देने जा रहा है। प्राधिकरण अपने चार प्रमुख अपार्टमेंटों में बिना बिके पड़े 385 फ्लैटों की कीमत 12 प्रतिशत तक घटाएगा। इसके लिए तीन जुलाई की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाने जा रहा है। बोर्ड की मंजूरी के बाद एक फ्लैट की कीमत अधिकतम 6.50 लाख रुपये तक कम हो जाएगी।
जिन अपार्टमेंटों के फ्लैटों की कीमत घटाई जाएगी, उनमें रश्मिलोक, श्रवण, अनुभूति और सृजन शामिल हैं। रश्मिलोक व श्रवण कानपुर रोड पर हैं तो अनुभूति अलीगंज और सृजन अपार्टमेंट जानकीपुरम में है। अन्य अपार्टमेंटों के मुकाबले इनके फ्लैटों की उतनी डिमांड एलडीए को नहीं मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह एलडीए के ही आसपास के अपार्टमेंटों में फ्लैटों की कीमत इनके मुकाबले कम होना है। ऐसे में अब प्राधिकरण इनकी कीमतों को तर्कसंगत बनाने जा रहा है। एलडीए को उम्मीद है कि कीमतें घटने पर इनकी डिमांड बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें - शाखाओं के विस्तार के साथ ही दलितों-पिछड़ों में पैठ बढ़ाएगा संघ, शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को एक और सेवा विस्तार मिलने की चर्चा, तीसरा विस्तार 30 जून को हो रहा पूरा
दो टू बीएचके को फोर बीएचके बनाने की छूट
एलडीए ने खरीदारों को दो टू बीएचके फ्लैट खरीदकर उन्हें फोर बीएचके बनाने की भी छूट दे दी है। यदि कोई एक टू बीएचके में रहता है और उसके पास का टू बीएचके फ्लैट खाली है तो खरीदने के बाद उसकी दीवार को तोड़कर एक में मिला सकता है। ऐसे फ्लैट ''पहले आओ, पहले पाओ'' योजना में खरीद सकते हैं। फ्लैट की कीमत किस्तों में देने की भी सहूलियत मिलेगी।
अभी इन अपार्टमेंटों में फ्लैटों की कीमत

| रश्मिलोक | वन बीएचके | 49 लाख |
| रश्मिलोक | टू बीएचके | 58 लाख |
| रश्मिलोक | थ्री बीएचके | 72 लाख |
| श्रवण | थ्री बीएचके | 47.37 लाख |
| अनुभूति | टू बीएचके | 27.50 लाख |
| सृजन | टू बीएचके | 40.00 लाख |
| अपार्टमेंट | खाली पड़े फ्लैट |
| श्रवण कानपुर रोड | 122 |
| रश्मिलोक कानपुर रोड | 117 |
| सृजन जानकीपुरम | 79 |
| अनुभूति अलीगंज | 67 |