फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Kunwar Basit Ali met the CM, said- action should be taken against those who spread rumours on Bakrid

लखनऊ: सीएम से मिले कुंवर बासित अली, कहा- बकरीद पर अफवाह फैलाने वालों पर हो कार्रवाई; सौंपा ज्ञापन

Sat, 31 May 2025 07:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 31 May 2025 07:20 PM IST
सार

Kunwar Basit Ali: यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बकरीद त्योहार पर तैयारियों की चर्चा की। 

विज्ञापन
Lucknow: Kunwar Basit Ali met the CM, said- action should be taken against those who spread rumours on Bakrid
सीएम योगी से मिले कुंवर बासित अली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर बकरीद के त्यौहार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान कुंवर बासित अली ने मुख्यमंत्री को प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन और ऐतिहासिक निवेश उपलब्धियों के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 7 बिंदुओं वाला ज्ञापन सौपा, जिसमें कहा गया की ईद-उल-अज़हा के अवसर पर कुर्बानी के दिन प्रदेश भर मे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
विज्ञापन


 उन्होंने अनुरोध किया कि त्योहार के दौरान अराजकता और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाये ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों के नगर आयुक्त को साफ सफाई के निर्देश दिए जाये, ऊर्जा विभाग को सुचारों बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की सुविधा का सामना न करना पड़े।  साथ ही पत्र में कहा गया कि किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी ना हो यह सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाएं ताकि सभी धार्मिक मान्यताओं का सम्मान सुरक्षित रह सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed