{"_id":"696511a9df702c10dc014f70","slug":"lucknow-kgmu-vice-chancellor-meets-cm-announces-end-of-strike-opd-to-resume-regular-operations-2026-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सीएम से हुई केजीएमयू कुलपति की मुलाकात, हड़ताल खत्म करने की हुई घोषणा; नियमित चलेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सीएम से हुई केजीएमयू कुलपति की मुलाकात, हड़ताल खत्म करने की हुई घोषणा; नियमित चलेगी ओपीडी
Mon, 12 Jan 2026 08:56 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 12 Jan 2026 08:56 PM IST
सार
KGMU controversy: केजीएमयू के सभी संगठनों ने 9 जनवरी को हुई घटना के मामले में एफआईआर दर्ज न होने से आक्रोशित होकर मंगलवार से पूरी तरह से हड़ताल की घोषणा की थी, जिसे शाम में वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने सीएम से की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मांतरण प्रयास के मामले में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में सोमवार का पूरा दिन उतार-चढाव भरा रहा। सुबह केजीएमयू के सभी संगठनों ने 9 जनवरी को हुई घटना के मामले में एफआईआर दर्ज न होने से आक्रोशित होकर मंगलवार से पूरी तरह से हड़ताल की घोषणा की। वहीं शाम को कुलपति की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रस्तावित हड़ताल एक दिन के लिए टाल दी गई।
विज्ञापन
केजीएमयू में 9 जनवरी को कुलपति कार्यालय पर हुई घटना के बाद संस्थान के डॉक्टर, कर्मचारी, रेजिडेंट, नर्सिग एसोसिएशन और एससी-एसटी कार्मिक एसोसिएशन ने सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे बैठक की। बैठक में मामले में एफआईआर दर्ज न होने पर आक्रोश जताया गया। सभी संगठनों ने सर्व सहमति से मंगलवार से हड़ताल करने का फैसला किया। शाम को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद कुलपति ने सभी संगठनो के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्य बहिष्कार वापस लेने का अनुरोध किया। इस पर संगठनों ने एफआईआर न होने का मुद्दा उठाया। हालांकि बाद में संगठनों की ओर से एफआईआर दर्ज होने के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय देने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, आप धैर्य रखें
केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात के बाद विश्वविद्यालय के सभी संगठनों के साथ बैठक की। बैठक के बाद अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को उन्होंने धर्मांतरण प्रयास के पूरे मामले की जानकारी दी। विशाखा समिति की रिपोर्ट जल्द आने और केजीएमयू की ओर से उठाए गए कदमों पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 जनवरी को कुलपति कार्यालय पर हुई घटना की वजह खुद जांच कराएंगे। इसके लिए वीडियो और फोटाग्राफ उन्होंने रख लिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कुलपति के साथ ही सभी डॉक्टरों और कर्मियों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। इसे वह सुनिश्चित करेंगे। केजीएमयू की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सभी को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।
विज्ञापन
यह है मामला
केजीएमयू के पैथोलॉजी विभाग की महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने एक साथी रेजिडेंट पर यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगाया है। इस मामले में विशाखा समिति की सिफारिश के बाद आरोपी रेजिडेंट का निलंबन किया जा चुका है। केजीएमयू प्रशासन इस समय रेजिडेंट डॉक्टर के मददगारों की पहचान के लिए विशेष समिति के माध्यम से जांच करवा रहा है। मामले में एफआईआर होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इस मामले कीशिकायत राज्य महिला आयोग के पास दर्ज कराई गई थी। आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने पूरे मामले में केजीएमयू प्रशासन पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया है। नौ जनवरी को इसी मामले में उपाध्यक्ष केजीएमयू गईं थीं। इसके बाद वहां जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई थी। इस पर केजीएमयू के डॉक्टर, कर्मचारी और अन्य संवर्ग आक्रोशित हैं। इसी मामले पर सोमवार को बैठक में हड़ताल पर सहमति बनी।
मंगलवार को सामान्य रहेगा कामकाज
कुलपति के अनुरोध के बाद सभी संगठनों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। मंगलवार को सामान्य कामकाज होगा। उम्मीद है कि घटना में एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता केजीएमयू
मंगलवार को सामान्य रहेगा कामकाज
कुलपति के अनुरोध के बाद सभी संगठनों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। मंगलवार को सामान्य कामकाज होगा। उम्मीद है कि घटना में एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता केजीएमयू