फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow: Inspector asked for bribe of one lakh, suspended.

जमीन की धोखाधड़ी में अंतिम रिपोर्ट लगाने के लिए दरोगा ने मांगे एक लाख, ऑडियो वायरल, निलंबित

Sun, 24 Nov 2019 03:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Nov 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
lucknow: Inspector asked for bribe of one lakh, suspended.
आरोपी दरोगा अनिल अवस्थी व दरोगा साबिर अली। - फोटो : अमर उजाला

काकोरी में जमीन की धोखाधड़ी के मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगाने के लिए आरोपी अय्यूब से एक लाख रुपया मांग रहे दरोगा अनिल अवस्थी को एसएसपी ने शनिवार दोपहर निलंबित कर दिया। दरोगा का रुपये मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अय्यूब ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो दरोगा ने उसे व पत्नी सईदा फातिमा को जेल भेजने की धमकी दी।

विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि मामले की जांच एसपी ग्रामीण विक्रांतवीर को सौंपी गई है। एसएसपी ने बताया कि काकोरी के महिपतमऊ अंधे की चौकी के पास रहने वाले अय्यूब व उसकी पत्नी सईदा के खिलाफ निशातगंज की सातवीं गली निवासी मनोज कक्कड़ ने जनवरी 2019 में धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


दोनों के बीच हरदोई मुख्य मार्ग से सटे 5200 वर्ग फीट के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। अय्यूब का कहना है कि प्लॉट उसकी पत्नी सईदा के नाम पर है जबकि मनोज कक्कड़ प्लॉट पर अपना दावा करते हुए अय्यूब और उसकी पत्नी पर कब्जे का आरोप लगा रहा है। मनोज की तरफ से दर्ज एफआईआर की विवेचना दरोगा अनिल अवस्थी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा खत्म करने के नाम पर मांगी रकम

अय्यूब ने मुकदमे को फर्जी बताते हुए उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर रोक के आदेश ले लिए हैं। कुछ दिन से दरोगा अनिल अवस्थी ने मुकदमा खत्म करने के नाम पर उससे एक लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। अय्यूब ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो दरोगा उसे व सईदा को जेल भेजने की धमकी देने लगा।

अय्यूब ने रकम कुछ कम करने की गुहार लगाई, लेकिन दरोगा एक लाख रुपये पर अड़ा रहा। शनिवार सुबह दरोगा और अय्यूब की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने उसे निलंबित करने की कार्रवाई की।

एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया पर कार्रवाई नहीं
अय्यूब का कहना है कि उसने दरोगा की करतूत का खुलासा करते हुए मंगलवार को एसएसपी को संबोधित प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच दरोगा लगातार दबाव बनाता रहा। वह घर पर दबिश देकर गाली-गलौज करने लगा। इससे परेशान होकर शनिवार को उसने रुपया मांगने का ऑडियो वायरल कर दिया।

ऊपर तक जाती है रकम, मेरे हिस्से में सिर्फ 15000 बचेगा दरोगा अनिल अवस्थी ने अय्यूब से मांगे गए रुपयों को ऊपर तक भेजने की बात कही। उसने कहा कि एक लाख रुपये में से उच्च अधिकारियों को भी हिस्सा जाएगा। उसके हिस्से में सिर्फ 15 हजार रुपया ही बचेगा।

दुबग्गा चौराहे पर बुलाकर कहा, हाईकोर्ट भूल जाओ

अय्यूब का कहना है कि दरोगा अनिल अवस्थी ने आठ नवंबर को उसे फोन कर दुबग्गा चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया। उसने थाने में मिलने की बात कही तो दरोगा ने मना कर दिया। पीड़ित दुबग्गा चौराहे पहुंचा, जहां दरोगा ने रुपया देने का दबाव डाला। अय्यूब ने कहा कि दर्ज मामला फर्जी है और हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक का आदेश भी है।

इस पर दरोगा ने कहा कि हाईकोर्ट को भूल जाओ, वह अग्रिम आदेश का इंतजार नहीं करेगा। रुपये का इंतजाम करो वरना जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उसने अय्यूब को तीन दिन की मोहलत दी थी। अय्यूब का यह भी कहना है रुपया देने में असमर्थता जताने पर दरोगा ने उसे चौराहे पर ही लात-घूसों से पीटा और जेब में रखे 2750 रुपये निकाल लिए।

पूर्व विवेचक पर भी 20 हजार रुपये वसूलने का आरोप
अय्यूब ने बताया कि दरोगा अनिल अवस्थी से पहले मुकदमे की विवेचना दरोगा साबिर अली कर रहे थे। उन्होंने भी अंतिम रिपोर्ट लगाने के नाम पर 20 हजार रुपया मांगा था। अय्यूब ने मुकदमा फर्जी होने की बात कही पर दरोगा नहीं माने। मजबूरी में उसे दरोगा को रुपया देना पड़ा। कुछ दिन पहले साबिर अली से विवेचना लेकर अनिल अवस्थी को सौंपी गई तो वह भी रुपया देने का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed