फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nitin Gadkari and CM Yogi will Launch Indian Road Congress in Lucknow Today

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी ने इंडियन रोड कांग्रेस का किया शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद

Sat, 08 Oct 2022 05:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 05:41 PM IST
सार

इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के 81वें अधिवेशन का 8 से 11 अक्तूबर तक राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन हो रहा है । अधिवेशन में दुनिया भर के 1500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Nitin Gadkari and CM Yogi will Launch Indian Road Congress in Lucknow Today
demo pic... - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के 81वें अधिवेशन का शुभारंभ कर दिया। यह अधिवेशन 8 से 11 अक्तूबर तक चलेगा। अधिवेशन में केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम में यूपी के भी 200 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अधिवेशन के बाद प्रतिनिधियों को अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा और वृंदावन आदि स्थानों पर भ्रमण कराकर वहां के अध्यात्म व सांस्कृतिक पहलुओं से भी अवगत कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 तक यूपी को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर व सड़क का विशेष योगदान है। अधिवेशन में एफडीआर जैसी तकनीकी विषयों पर कोड लाया जाएगा, जिससे यूपी को बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन


19 तकनीकी सत्रों में एक यूपी का भी सत्र
अधिवेशन में कुल 19 सत्र होंगे। इसमें एक सत्र यूपी का भी होगा। इसमें श्रेष्ठ कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। वहीं देश-विदेश के तकनीकी विशेषज्ञों और केंद्र व प्रदेश के इंजीनियरों, सड़क व सेतु से जुड़ी संस्थाओं, वैज्ञानिकों व सलाहकारों की ओर से कई विषयों पर प्रस्तुति होगी। तकनीकी प्रदर्शनी में 180 स्टाल लगाए जाएंगे। इनमें विभिन्न कंपनियों की ओर से सड़क निर्माण में काम आने वाले उपकरण, मशीनरी, मैटेरियल व नई तकनीक से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed