{"_id":"60e93735ee36ec28040d76ee","slug":"lucknow-improvement-in-health-of-former-chief-minister-kalyan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में सुधार
Sat, 10 Jul 2021 11:50 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:50 AM IST
सार
पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कॉर्डियोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कल्याण सिंह
- फोटो : कल्याण सिंह के ट्विटर से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) द्वारा शनिवार सुबह दस बजे जारी बुलेटिन में बताया गया कि ‘क्रिटिकल केयर मेडिसिन’ के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कल्याण सिंह (89) की स्थिति पहले से बेहतर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
बुलेटिन में बताया गया, ‘‘हृदयरोग, तंत्रिकारोग, मधुमेह रोग और गुर्दारोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है।' एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमन स्वंय उनके इलाज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
सिंह पिछले 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती हुए थे। संस्थान के अनुसार तीन जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन