{"_id":"6a1f006850c2dc397c0cdd7c","slug":"lucknow-hydroponic-marijuana-worth-rs-13-crore-seized-at-airport-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : एयरपोर्ट पर 13 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा गया, चॉकलेट के पैकेट में लाया था यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : एयरपोर्ट पर 13 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा गया, चॉकलेट के पैकेट में लाया था यात्री
Tue, 02 Jun 2026 09:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:43 PM IST
सार
हाइड्रोपोनिक गांजा यात्री के जमा सामान में चॉकलेट के पैकेटों के भीतर छिपाया गया था। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक जून को मस्कट से लखनऊ पहुंची उड़ान डब्ल्यूवाई-265 के यात्रियों की जांच के दौरान यह बरामद किया।
विज्ञापन
बरामद किया गया गांजा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरपोर्ट पर सोमवार को मस्कट से आए यात्री के पास से 13 करोड़ रुपये का 13 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह नशीला पदार्थ यात्री के जमा सामान में चॉकलेट के पैकेटों के भीतर छिपाया गया था। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एक जून को मस्कट से लखनऊ पहुंची उड़ान डब्ल्यूवाई-265 के यात्रियों की जांच के दौरान यह बरामद किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: "लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी", डीजीपी बोले- दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों ने जून में मानदेय देने पर दिया जोर, सीएम का जताया आभार, करेंगे पौधरोपण
वायु सीमा शुल्क के अपर आयुक्त जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामान में कुछ संदिग्ध दिखा। तलाशी में थैले से पांच बड़े चॉकलेट के पैकेट मिले। इनमें 10 प्लास्टिक के थैले छिपे थे।
इनमें हरे रंग का नशीला पदार्थ भरा था। शुरुआती जांच में यह उच्च गुणवत्ता वाला गांजा पाया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये आंकी गई है।