{"_id":"6a1ef337375858dc690544e4","slug":"negligence-will-not-be-tolerated-in-the-constable-recruitment-examination-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा: \"लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी\", डीजीपी बोले- दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा: "लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी", डीजीपी बोले- दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करें
Tue, 02 Jun 2026 08:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 02 Jun 2026 08:43 PM IST
सार
सिपाही नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा को लेकर अफसरों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं साथ ही कहा गया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए 8 से 10 जून तक लिखित परीक्षा होगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने यह परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी मंडलायुक्तों, डीएम तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। सभी अधिकारी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता के लिए पूरी सावधानी बरती जाए। सभी स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें। भर्ती बोर्ड लाइव फीड के माध्यम से सतत निगरानी करे। नोडल अधिकारी (प्रशासन) की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि निर्धारित सीरीज की गोपनीय सामग्री ही परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध कराए। केंद्रों पर तैनात सभी कर्मियों का सत्यापन करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों ने जून में मानदेय देने पर दिया जोर, सीएम का जताया आभार, करेंगे पौधरोपण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर गुदवाया टैटू, बोली- पापा हमेशा मेरे साथ; टैटू आर्टिस्ट ने शेयर की तस्वीरें
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को छोड़कर किसी भी स्तर पर निजी व्यक्तियों की नियुक्ति न हो। केंद्र व्यवस्थापक सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बोर्ड द्वारा जारी पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। राज्य व जिला स्तर के कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाए। वहीं, डीजीपी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की सफलता सतर्कता व अनुशासन पर निर्भर करती है। अधिकारी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन कराएं। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने कहा कि प्रदेश भर में कुल 1,183 केंद्रों पर लिखित परीक्षा कराई जाएगी।
हाई अलर्ट पर पुलिस व सभी सुरक्षा एजेंसियां
दरअसल बीते दिनों नीट और सीयूईटी में सामने आईं गड़बड़ियों के बाद तमाम पेपर लीक गिरोह द्वारा सिपाही भर्ती परीक्षा को निशाना बनाने की आशंका है। इस वजह से एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों और जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने और संदिग्धों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।