फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow health department converting covid hospital into post covid

लखनऊ में कोरोना मरीजों से खाली अस्पतालों को पोस्ट कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी

Thu, 03 Jun 2021 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
lucknow health department converting covid hospital into post covid
लखनऊ। लखनऊ में बिना मरीज वाले कोविड अस्पतालों को अब पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज का जिम्मा सौंपने की तैयारी है। इसके लिए सीएमओ की ओर से शासन को पत्र भेजा जा रहा है। अभी बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र और कानपुर रोड स्थित हज हाउस को पोस्ट कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। इसके बाद मरीजों की संख्या के आधार पर इनमें बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

राजधानी में नए संक्रमित मिलने का आंकड़ा पिछले दो दिनों से 100 से भी नीचे आ गया है। सक्रिय केस की संख्या भी दो हजार से कम हो गई है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 1500 से नीचे आ गई है। 30 से ज्यादा कोविड अस्पतालों में एक भी मरीज नहीं है। उधर, पोस्ट कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए कोविड अस्पतालों को पोस्ट कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि शहर में इस समय कई कोविड अस्पतालों में पांच से कम कोरोना मरीज भर्ती है तो कुछ में एक भी मरीज नहीं है। इसीलिए इन इन अस्पतालों को पोस्ट कोविड बनाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

तीसरी लहर की आशंका से नहीं छोड़ रहे कोविड का दर्जा
कोरोना संक्रमण घटने के बाद जिलाधिकारी ने खाली कोविड अस्पतालों से कह रखा है कि सीएमओ से अनुमति लेकर सामान्य मरीजों का इलाज शुरू कर सकते हैं। इसके बावजूद अभी तक एक भी अस्पताल ने इसको लेकर सीएमओ से संपर्क नहीं किया है। दरअसल, लखनऊ में अक्तूबर तक कोविड की तीसरी लहर की आशंका है। इससे बचाव के लिए सरकारी स्तर पर तैयारियां हो रही हैं। निजी अस्पतालों से भी तैयारियों से संबंधित सूचनाएं मांगी जा रही हैं। इसीलिए अस्पताल सामान्य दर्जा लेने से पहले खुद को तैयार करना लेना चाहते हैं। राधा कृष्णम सरकार मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. वंदिता शर्मा के अनुसार इस समय मरीज नहीं हैं। इसलिए अस्पताल को तीसरी लहर की आशंका के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। रॉकलैंड अस्पताल के मो. अहमद भी सामान्य अस्पताल का दर्जा लेने से पहले व्यवस्था और दुरुस्त करना चाहते हैं। इसके साथ ही कई निजी अस्पतालों के संचालक तीसरी लहर की आशंका को देखते कोविड का दर्जा बरकरार रखना चाहते हैं। इनमें से कई अस्पताल ऐसे भी हैं जहां पर कोविड वार्ड से अलग वार्ड की व्यवस्था तथा निकास की सुविधा है। इसको देखते हुए वहां कोरोना वार्ड को छोड़कर अन्य हिस्से में सामान्य मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed