{"_id":"5cdbbc22bdec22074f08ce49","slug":"lucknow-gorakhpur-intercity-express-escaped-from-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाग्रस्त होने से बची लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, अन्य ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, अन्य ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित
Wed, 15 May 2019 04:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 May 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी को दुरुस्त करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
शहर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी। प्लेटफार्म नंबर-तीन की टूटी रेल पटरी पर ट्रेन के आने से ठीक पहले कर्मचारियों की नजर पड़ गई। आनन-फानन इंटरसिटी को आउटर पर रोककर ट्रैक को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान चार अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। इसके चलते यात्रियों का परेशान हुई। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन की पांच नंबर लाइन पर किमी संख्या 1067 के पोल 2-4 के मध्य मंगलवार को एक रेल लाइन फ्रैक्चर हो गई। पेट्रोलिंग के दौरान गैंग संख्या 59 के कर्मचारियों ने यह फ्रैक्चर देखा।
विज्ञापन
इसके बाद उसी ट्रैक पर लखनऊ की तरफ से आ रही लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को आनन फानन में आपातकालिक झंडी लगाकर रोका। इस पर इंटरसिटी को आउटर पर रोक दिया गया। (इनपुट बाराबंकी)
विज्ञापन