फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fraudsters got the LDA plot registered, Chandrashekhar of Haryana sold the plot to Vishnu Pratap of Gorakhpur for 1.60 crores

लखनऊ : जालसाजों ने एलडीए भूखंड की कराई फर्जी रजिस्ट्री, हरियाणा के चंद्रशेखर ने गोरखपुर के विष्णु प्रताप को 1.60 करोड़ में बेच दिया प्लॉट

Thu, 16 Jun 2022 06:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Jun 2022 06:48 PM IST
सार

गोमती नगर योजना के विकासखण्ड में स्थित भूखण्ड संख्या. 3/214 को चन्द्रशेखर सिंह पुत्र राम उदित सिंह निवासी मकान नंबर 1148 वार्ड नंबर 13 सीएम0 कोठी के पास आदर्श नगर रोहतक हरियाणा द्वारा विष्णु प्रताप तिवारी पुत्र धिरेन्द्र पति तिवारी निवासी झुगिया बाजार वार्ड नंबर सात गोरखपुर को 1.60 करोड़ में बेचा गया।

विज्ञापन
Lucknow: Fraudsters got the LDA plot registered, Chandrashekhar of Haryana sold the plot to Vishnu Pratap of Gorakhpur for 1.60 crores
लखनऊ विकास प्राधिकरण - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोमतीनगर के विकास खंड में स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखंड की जालसाजों ने फ र्जी रजिस्ट्री करा डाली। प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार द्वारा जांच कराये जाने पर फर्जीवाडा उजागर हुआ। अब इस मामले में प्राधिकरण (एलडीए) के योजना सहायक ने गोमतीनगर थाने में एफ आईआर दर्ज करायी है।

विज्ञापन


एलडीए सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि गोमती नगर योजना के विकासखण्ड में स्थित भूखण्ड संख्या. 3/214 को चन्द्रशेखर सिंह पुत्र राम उदित सिंह निवासी मकान नंबर 1148 वार्ड नंबर 13 सीएम0 कोठी के पास आदर्श नगर रोहतक हरियाणा द्वारा विष्णु प्रताप तिवारी पुत्र धिरेन्द्र पति तिवारी निवासी झुगिया बाजार वार्ड नंबर सात गोरखपुर को 1.60 करोड़ में बेचा गया।
विज्ञापन


इस प्लॉट की फर्जी तरीके से 9 फरवरी को रजिस्ट्री कराई गई है। इसमें गवाह के रूप में पुनीत तिवारी पुत्र श्याम लाल तिवारी निवासी 422 आजाद नगर रूस्तमपुर गोरखपुर एवं त्रिभुवन पांडेय पुत्र सिद्धेश्वर पांडेय निवासी 51 हटवारा गोरखपुर का नाम अंकित है। इसके विक्रय विलेख की सत्यापित प्रति निबन्धक कार्यालय से प्राप्त की गयी तो पता चला कि  विवरण भवन भूखंड संख्या. 5/607 एलआईजी स्थित विरामखंड.5 की सम्पत्ति के बैनामा पंजीकृत से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि विकासखण्ड स्थित भूखंड संख्या. 3/214 का आवंटन प्राधिकरण द्वारा किसी को नहीं किया गया है। आरोपितों द्वारा इसे बेचने के लिए कूटरचित तरीके से एवं फ र्जी अभिलेखों के आधार पर बेचा गया। प्राधिकरण के योजना सहायक अब्दुल समी ने इस मामले में प्लॉट बेचने वाले चंद्रशेखर सिंह एवं खरीदार विष्णु प्रताप तिवारी गवाह त्रिभुवन पाण्डेय के विरूद्ध गोमतीनगर थाने में एफ आईआर दर्ज करवायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed