{"_id":"6682a86c04a144d1830a42b3","slug":"lucknow-fraud-of-more-than-2-crore-on-the-name-of-investment-in-ipo-and-share-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शेयर व आईपीओ में मुनाफे का झांसा देकर दो करोड़ ऐंठे, तीन पीड़ितों ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शेयर व आईपीओ में मुनाफे का झांसा देकर दो करोड़ ऐंठे, तीन पीड़ितों ने दर्ज कराया केस
Mon, 01 Jul 2024 06:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:30 PM IST
सार
जालसाजों ने शेयर व आईपीओ में मुनाफे का झांसा देकर दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मामले में तीन पीड़ितों ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जालसाजों ने शेयर व आईपीओ में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर तीन लोगों से करीब दो करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गोमतीनगर के विराट खंड निवासी बुजुर्ग रामचंद्र राय के मुताबिक बीते अप्रैल में वह छह शेयर मार्केट व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े थे। ग्रुप के एडमिन उन्हें अच्छे शेयर खरीदने-बेचने की सलाह देते थे। जालसाजों ने उनसे अकाउंट भी खुलवाया था। उन्हें शेयर व आईपीओ खरीद कर मुनाफा पाने का झांसा दिया था। लालच में आकर रामचंद्र ने दोनों में 1.27 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। जालसाजों ने उनका अकाउंट फ्रीज कर दिया।
विज्ञापन
आलमबाग निवासी पंकज कुमार के मुताबिक बीती पांच मई को उनके पास शेयर मार्केट में निवेश का मैसेज आया था। फिर उन्हें एच मोर्गन स्टैन्ली ई ट्रेडर्स एलाइट क्लास नामक एप से जोड़ दिया गया । यहां प्रोफेसर सोहेल व उसकी असिस्टेंट अलीसा ने शेयर खरीदने के लिए प्रेरित किया। झांसे में आकर पंकज ने 61 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद उनके अकाउंट में मुनाफे के पांच करोड़ दिखने लगे।
विज्ञापन
पीड़ित ने जब रुपये निकालने की कोशिश की तो जालसाजों ने उनसे 21 लाख रुपये सर्विस चार्ज मांगा। संदेह होने पर जब पंकज ने जांच की तो पता चला कि ट्रेडिंग एप फर्जी था। इसी तरह मानकनगर के रहने वाले विजय कुमार से 10.35 लाख की ठगी हो गई।