फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Four people have been booked for the death of a contract electricity employee.

Lucknow: संविदा बिजली कर्मचारी की मौत पर अधिशासी अभियंता सहित चार पर गिरी गाज, किए गए निलंबित

Sun, 01 Mar 2026 02:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 01 Mar 2026 02:34 PM IST
सार

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने लापरवाही के लिए अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता और तकनीकी कर्मचारी पर कार्रवाई की है। कल्याणपुर में पोल पर काम के दौरान सीढ़ी से गिरकर कर्मचारी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Lucknow: Four people have been booked for the death of a contract electricity employee.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर 25 पावर हाउस के संविदा लाइनमैन परशुराम की करंट से हुई मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने लापरवाही के लिए अधिशाासी अभिंयता समेत चार लोगों का निलंबन किया है। अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी बरेली के प्रथम जोन में संबद्ध किए गए हैं।

विज्ञापन


एमडी ने अधिशासी अभियंता प्रीतम सिंह, उपखंड अधिकारी अमितेश सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार, तकनीकी कर्मचारी धीरज कुमार को निलंबित करते हुए कहा कि संविदा कर्मचारी की मौत की घटना सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि संविदा लाइनमैन बिना सुरक्षा बेल्ट के सीढ़ी पर रात को उनकी गैर मौजूदगी में काम करने भेजा गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव से सक्रिय हुए संघ प्रमुख, फिर लखनऊ पहुंचे मोहन भागवत; 21 दिन में चौथा यूपी दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आंखों देखी- स्कूल बंद, नमाज रुकी, उड़ानें थमीं; हर तीन मिनट पर धमाके, खौफ के साये में जिंदगी


28 फरवरी को प्रीतम सिंह व अमितेश का निलंबन आदेश मध्यांचल निगम और अवर अभियंता व तकनीकी कर्मचारी का गोमती नगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने जारी किया है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। साथ ही, विद्युत सुरक्षा निदेशालय से भी जांच कराई जाएगी। उधर, अधीक्षण अभियंता नवीन चंद प्रसाद ने अवर अभियंता जयेंद्र कुमार को अतिरिक्त रूप से धमेंद्र कुमार के काम की भी जिम्मेदारी सौंपी है।

यह थी घटना: कल्याणपुर के जगरानी अस्पताल के पास शुक्रवार आधी रात के बाद 1:30 बजे परशुराम लाइनमैन को तीन अन्य कर्मियों के साथ 33 हजार वोल्ट लाइन के जंपर का फ्यूज उड़ने पर उसे बांधने भेजा गया था। 33 केवी लाइन पर काम करने का जो जिम्मा तकनीकी कर्मचारी का था मगर उसने संविदा लाइनमैन को बिना सुरक्षा बेल्ट के सीढ़ी पर चढ़ा दिया। लाइन के जंपर को छूते ही परशुराम को करंट का झटका लगा और वह नीचे सिर के बल गिरा जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed