फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Forged a sisterly bond on Instagram, then swindled ₹65 lakh under the pretext of a gift.

Lucknow: इंस्टाग्राम पर बनाया बहन का रिश्ता, फिर गिफ्ट के बहाने 65 लाख रुपये ठगे, ऐसे फंसाया जाल में

Tue, 28 Jul 2026 09:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 28 Jul 2026 09:43 PM IST
सार

बिंदिया की तन्मय त्यागी से इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। तन्मय ने खुद को अनाथ बताकर उन्हें बहन मानने की बात कही। इसके बाद दोनों व्हाट्सएप पर बात करने लगे। कुछ समय बाद तन्मय ने उन्हें दुबई से उपहार भेजने का प्रस्ताव दिया। मना करने पर तन्मय ने भावनात्मक दबाव बनाया और वह उपहार लेने को राजी हो गईं और फिर खेल हो गया।

विज्ञापन
Lucknow: Forged a sisterly bond on Instagram, then swindled ₹65 lakh under the pretext of a gift.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशरफाबाद निवासी डांस टीचर बिंदिया रस्तोगी सोशल मीडिया पर बने रिश्ते के कारण ठगी का शिकार हो गईं। इंस्टाग्राम पर संपर्क में आए युवक ने उन्हें बहन का दर्जा देकर भरोसा जीता। बाद में दुबई से उपहार भेजने के नाम पर उनसे और उनके पति से करीब 65 लाख रुपये ठग लिए। बिंदिया ने आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बिंदिया के मुताबिक 6 सितंबर 2025 को उनकी तन्मय त्यागी से इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई। तन्मय ने खुद को अनाथ बताकर उन्हें बहन मानने की बात कही। इसके बाद दोनों व्हाट्सएप पर बात करने लगे। कुछ समय बाद तन्मय ने उन्हें दुबई से उपहार भेजने का प्रस्ताव दिया। मना करने पर तन्मय ने भावनात्मक दबाव बनाया और वह उपहार लेने को राजी हो गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में जल्द शुरू हो सकता हैं मस्जिद का निर्माण, 300 करोड़ की परियोजना घटकर पांच करोड़ हुई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: कंगना के बयान पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा-बेटियों से मांगे माफी; अजय राय ने कहा-हम आजम के साथ


गिफ्ट में हीरे-सोने का लालच, कस्टम के नाम पर शुरू हुआ खेल
बिंदिया के मुताबिक, कुछ समय बाद उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को डीएचएल कूरियर कंपनी का अधिकारी बताया। उसने कहा कि पार्सल के साथ तन्मय को पकड़ लिया गया है। आरोपी ने पार्सल की तस्वीर भी भेजी, जिसमें हीरे का सेट, सोने की चूड़ियां, मोबाइल और विदेशी मुद्रा दिखाई गई थी। तन्मय और पार्सल छुड़ाने के नाम पर उनसे अलग-अलग शुल्क मांगे गए। ठग ने उनकी तन्मय से बात भी कराई, जिससे उन्हें भरोसा हो गया।

अनाथ होने की बात भी निकली झूठी
बिंदिया के अनुसार, तन्मय ने बाद में अनाथ होने की बात झूठी बताई और कस्टम को रुपये भेजने पर रकम वापसी का वादा किया। उन्होंने कुछ रकम भेजी, जिसके बाद तन्मय ने संपर्क बंद कर दिया, जबकि कूरियर अधिकारी लगातार और रकम भेजने का दबाव बनाता रहा।

पति को बताया तो वह भी ठगी के जाल में फंसे
बिंदिया ने पति को जानकारी दी तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ, पर वे भी जाल में फंस गए और कई बार रकम भेजी। इस तरह जुलाई 2026 तक दंपती से करीब 65 लाख रुपये ठग लिए गए। परेशान होकर बिंदिया ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि रकम दिए हुए कुछ समय बीत चुका है। ऐसे में रकम फ्रीज कराने में समस्या आ रही है। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed