फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Floods in the Gomti River have worsened, with many areas submerged, and food and medicine being deliv

लखनऊ: गोमती आई बाढ़ हुई विकराल, कई इलाके पानी में डूबे-गृहस्थी नष्ट, पीड़ितों ने रोका विधायकों का काफिला

Sun, 04 Oct 2026 07:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 04 Oct 2026 07:00 PM IST
सार

Flood in Lucknow: गोमती नगर में आई बाढ़ विकराल रुप ले रही है। रविवार को जिलाधिकारी विशाख जी. और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बरावन कला, सैथा, जेहटा, माल रोड और फैजुल्लागंज समेत प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और नाव से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Lucknow: Floods in the Gomti River have worsened, with many areas submerged, and food and medicine being deliv
गोमती नदी में आई बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद लखनऊ में जिला प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। रविवार को जिलाधिकारी विशाख जी. और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बरावन कला, सैथा, जेहटा, माल रोड और फैजुल्लागंज समेत प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और नाव से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षित शिफ्टिंग पर जोर
ग्राम सैथा में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने के लिए तत्काल 10 नावों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। राहत शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली गई और जरूरतमंदों को पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


घर-घर पहुंच रही राहत किट, भोजन और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था
जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर ने बताया कि सुबह से ही प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें सक्रिय हैं। नावों के माध्यम से घर-घर राहत किट पहुंचाई जा रही है। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त भूसा एवं चारे की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाओं की पर्याप्त किट तैयार कर प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में भी निगरानी, दाऊद नगर में बनेगा अतिरिक्त कंट्रोल रूम
फैजुल्लागंज में जिलाधिकारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने नाव से प्रभावित बस्तियों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से संवाद कर राहत व्यवस्था की जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावित इलाकों में रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। दाऊद नगर में अतिरिक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा गया है, ताकि नागरिकों की शिकायतों और जरूरतों पर तत्काल कार्रवाई हो सके। अधिकारियों को गोमती के जलस्तर और संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखने तथा मौके पर मौजूद रहकर राहत-बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

विधायक के काफिले को रोक किया घेराव-प्रदर्शन, नारेबाजी

Lucknow: Floods in the Gomti River have worsened, with many areas submerged, and food and medicine being deliv
गोमती का जलस्तर शनिवार से ज्यादा बढ़ गया है।

इटौंंजा-माल रोड पर रविवार को दोपहर 12:30 बजे से शाम चार बजे तक बाढ़ पीडितों ने सपा कार्यकताओं संग प्रदर्शन करते हुए रोड जाम किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों राशन वितरित कर लौट रहे भाजपा के क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला का काफिला हरदा चौराहे पर रोक करके उनकी गाड़ी का बोनट पीट कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। धक्का मुक्की के बाद विधायक की गाडी पुलिस ने जाम से बाहर निकलवाई। इस दौरान दोनो तरफ से गाली गलौज और विधायक व सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था, कि अकडरिया गांव के बाढ़ पीड़ितों संग प्रशासन की ओर से राशन और सुविधाएं देने में भेदभाव किया जा रहा है। लगभग दो घंटे तक चले प्रदर्शन और जाम के बाद एसडीएम आकाश सिंह ने नाव और स्टीमर की मांग आधे घंटे में पूरी करने का आश्वासन दिया, तो प्रदर्शनकारी रोड से हटे, लेकिन चौराहे पर जमें रहे। इसी बीच सपा के पूर्व विधायक गोमती यादव, राजेन्द्र यादव,उ षा सेन, राम सिंह राणा,अरुण कुमार सहित सपा नेता भी पहुंच गए।

दोनो पक्षों में मारपीट की नौबत
सपा नेता जिस समय कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, उसी समय गुजर रहे विधायक योगेश शुक्ला के काफिले को रोक लिया। इससे भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए जिससे भिडंत हो गई। मारपीट की नौबत आती, उससे पहले ही पुलिस और पीएससी कर्मियों ने स्थिति पर काबू पाकर दोनों को अगल किया। सपा कार्यकताओं ने विधायक और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed