फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Flights to Nagpur, Aurangabad and Goa will start from July 2, fares will start from Rs 3,000

लखनऊ: नागपुर, औरंगाबाद और गोवा की उड़ानें दो जुलाई से शुरू, तीन हजार से शुरू होगा किराया, शेड्यूल जल्द

Sun, 26 May 2024 10:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 May 2024 10:57 AM IST
सार

Flight lucknow to goa: लखनऊ एयरपोर्ट से कुछ नई उड़ाने जुलाई माह से शुरू होंगी। खास बात यह है कि इनका किराया आपके बजट में होगा। जल्द ही इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow: Flights to Nagpur, Aurangabad and Goa will start from July 2, fares will start from Rs 3,000
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिगो की अमौसी एयरपोर्ट से नागपुर, औरंगाबाद होते हुए गोवा की कनेक्टिंग उड़ानें दो जुलाई से शुरू होंगी। इनका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जल्द बुकिंग खोल दी जाएगी। इनका किराया तीन से पांच हजार रुपये के बीच होगा।
विज्ञापन


इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7462 सुबह 7.30 बजे लखनऊ से रवाना होकर सुबह 9.20 बजे नागपुर पहुंचेगी। यहां से विमान सुबह 9.40 बजे उड़ान भरकर सुबह 11 बजे औरंगाबाद पहुंचेगा। फिर वहां से सुबह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर डेढ़ बजे गोवा पहुंचेगा।
विज्ञापन


 वापसी में गोवा से फ्लाइट 6ई-7467 दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर शाम 4.10 बजे औरंगाबाद और वहां से शाम 4.40 बजे उड़ान भरकर शाम 6.10 बजे नागपुर पहुंचेगी। इसके बाद नागपुर से शाम 6.30 बजे रवाना होकर रात सवा आठ बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत में एसी ठप होने पर हंगामा
अयोध्या से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में एसी कूलिंग ठप होने से नाराज यात्रियों ने शनिवार को चारबाग स्टेशन पर हंगामा किया। नाराज यात्रियों ने ट्रेन के कोच का दरवाजा खोल दिया और प्लेटफॉर्म पर उतरकर एसी सही कराने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने यात्रियों को बड़ी मुश्किल से समस्या समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद ट्रेन रवाना की गई। इससे ट्रेन कानपुर 25 मिनट देरी से पहुंची।


ट्रेन संख्या 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से दिल्ली जा रही थी। ट्रेन की एसी चेयरकार कोच सी-3 में एसी कूलिंग ठप थी। ट्रेन अयोध्या से दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर शाम सवा पांच बजे चारबाग स्टेशन पहुंची थी। यात्री सुधांश मिश्रा ने बताया कि अयोध्या से रवाना होने के बाद कोच के एसी में दिक्कत शुरू हो गई थी। इसकी शिकायत क्रू से की गई, लेकिन ट्रेन रवाना कर दी गई। चारबाग पहुंचने पर यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और ट्रेन से उतरकर एसी सही कराने की मांग पर अड़ गए। स्टेशन प्रशासन ने बताया कि सीनियर डीएमई मौके पर पहुंचे थे, यात्रियों से बात कर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed