{"_id":"6a3a5f2491d7cc62e807ed6b","slug":"lucknow-fire-tragedy-aap-mp-demands-fir-against-officials-responsible-for-the-15-deaths-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ अग्निकांड: \"15 मौतों के लिए जिम्मेदार अफसरों का केवल सस्पेंशन नहीं, दर्ज हो FIR\", आप सांसद ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ अग्निकांड: "15 मौतों के लिए जिम्मेदार अफसरों का केवल सस्पेंशन नहीं, दर्ज हो FIR", आप सांसद ने की मांग
Tue, 23 Jun 2026 03:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:55 PM IST
सार
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में चंदा चोरी और लखनऊ अग्निकांड पर प्रदेश सरकार ठोस कार्रवाई करे। कहा कि चंदा चोरी के साक्ष्य देने के लिए एसआईटी को पत्र और मेल लिखा लेकिन एसआईटी ने साक्ष्य नहीं लिए।
विज्ञापन
लखनऊ अग्निकांड पीड़िता से मिले सांसद संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने आज प्रेसवार्ता में प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड और अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण में हो रहे कथित भ्रष्टाचार व चोरी को लेकर डबल इंजन सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
संजय सिंह ने लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस कंप्यूटर सेंटर की बिल्डिंग में आग लगी, उसे ध्वस्त करने का आदेश 2016 में ही हो चुका था। फिर यह अवैध और जर्जर बिल्डिंग कैसे खड़ी रही? किसके संरक्षण में इसे चलाया जा रहा था, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।"
विज्ञापन
सांसद ने फायर डिपार्टमेंट की बदहाली पर कहा कि जब लोग दमकल विभाग को फोन कर रहे थे, तो समय पर कोई गाड़ी नहीं पहुंची। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हर अग्निकांड के बाद केवल जांच का नाटक होता है।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि:
1. उत्तर प्रदेश के पूरे फायर डिपार्टमेंट की समीक्षा की जाए, विभाग का बजट बढ़ाया जाए और उन्हें आधुनिक उपकरण, पाइप व गाड़ियाँ उपलब्ध कराई जाएं। दोषी अधिकारियों पर निलंबन (सस्पेंशन) जैसी रस्म अदायगी के बजाय सीधे एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।
2. मृतकों के परिजनों को दिया जा रहा 2-2 लाख और 5-5 लाख रुपये का मुआवजा एक क्रूर मजाक है। अडानी जैसे मित्रों पर दौलत लुटाने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पीड़ितों को पर्याप्त सम्मानजनक मुआवजा दें।
3. संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने इस हादसे में घायल हुई बेटी लवप्रीत से अस्पताल में मुलाकात की है, जिसने बताया कि आग नीचे से इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका नहीं मिला। वहीं एक अन्य घायल बच्चा जयंत इस समय आईसीयू में भर्ती है।
राम मंदिर में चंदा चोरी और दान की वस्तुओं का गबन
प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट और भाजपा नेताओं पर करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "प्रभु श्रीराम के मंदिर में कोई सामान्य चोरी नहीं हुई है। चंपत राय और ट्रस्ट के लोगों ने यह चोरी सीधे तौर पर 'ईडी (ED) पार्टी' यानी भाजपा के लिए की है। जमीनों की खरीद के लिए मोदी जी के प्रतिनिधि रहे ज्ञानेश कुमार के रहते हुए जमीनों के दाम कई गुना बढ़ाकर घोटाले किए गए। उन्होंने कहा कि मेरे मेल भेजने के बाद भी एसआईटी ने साक्ष्य देने का लिये समय नहीं दिया है।
25 जून को अयोध्या पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल
संजय सिंह ने बताया कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25 जून को लखनऊ पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अरविंद केजरीवाल 25 जून की रात अयोध्या में विश्राम करेंगे। इसके बाद 26 जून को सुबह लगभग 11 बजे वह प्रभु श्रीराम लला के दर्शन करेंगे। साथ ही हनुमानगढ़ी में बजरंगबली की आरती में शामिल होंगे। वहां के संत-महात्माओं से आशीर्वाद भी लेंगे।