{"_id":"668b83bd37d5af95c00adc47","slug":"lucknow-fir-against-minors-parents-for-driving-vehicles-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: वाहन चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ अभियान आज से, अभिभावकों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: वाहन चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ अभियान आज से, अभिभावकों पर होगी एफआईआर
Mon, 08 Jul 2024 11:48 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:48 AM IST
सार
ट्रैफिक पुलिस स्कूलों के बाहर चेकिंग करेगी और पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करेगी। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने व नियमों का पालन कराने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाड़ी चलाने वाले 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस आज से अभियान चला रही है। खासकर स्कूलों के बाहर छात्र-छात्राओं पर सख्ती की जाएगी। एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार ने बताया कि नाबालिगों के वाहन चलाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नियमों का पालन कराने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
निजी वाहन के साथ कई नाबालिग स्कूल वैन, ऑटो-टेंपो भी चलाते हैं। नए नियम के तहत नाबालिग वाहन चलाते पाए जाते हैं तो उनके अभिभावकों पर एफआईआर दर्ज होगी। वाहन का लाइसेंस भी एक साल के लिए रद्द कर दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि 18 वर्ष से कम आयु वाले स्कूल के विद्यार्थियों का दो व चार पहिया वाहन चलाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा बैठक: बीएल संतोष बोले- ओबीसी-दलित वोटरों को वापस लाने में जुटे पार्टी, उपचुनावों पर करें फोकस
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 24 घंटों में रिकॉर्ड बारिश, आज इन 15 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चों को गाड़ी न दें। सोमवार से ऐसे वाहनों की चेकिंग की जाएगी और पकड़े जाने पर मोटर वाहन यान अधिनियम की धारा 199क के अनुसार कार्रवाई होगी। साथ ही 25 हजार तक जुर्माना वसूला जाएगा। अपराध करने वाले पर 25 साल तक की उम्र के लिए लाइसेंस लेने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।