फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Faults again surfaced in Air India flight, flight arriving from Dubai delayed by four hours; passenge

लखनऊ: एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर सामने आई गड़बड़ी, सुबह की फ्लाइट शाम को हो सकी रवाना; यात्रियों का हंगामा

Wed, 09 Jul 2025 06:15 PM IST
लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 09 Jul 2025 06:15 PM IST
सार

Air India flight problem: एयर इंडिया के विमानों में गड़बड़ी का सिलसिला जारी है। दुबई से लखनऊ आने वाला विमान तय समय से चार घंटे देर से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा। 

विज्ञापन
Lucknow: Faults again surfaced in Air India flight, flight arriving from Dubai delayed by four hours; passenge
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

 एयर इंडिया के विमानों का संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। विमान देरी के शिकार हो रहे हैं। लखनऊ से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सवा आठ घंटे देरी से सुबह की जगह शाम पांच बजे रवाना हुई। इस दौरान यात्री एयरपोर्ट टर्मिनल पर परेशान होते रहे। इससे पूर्व दुबई से आते वक्त यह उड़ान चार घंटे लेट पहुंची थी। सूत्र देरी के पीछे विमान में तकनीकी गड़बड़ी की बात कह रहे हैं। लेकिन एयरलाइन प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रही।

विज्ञापन


लखनऊ से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-193 सुबह पौने नौ बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होती है और सुबह 11ः35 बजे दुबई पहुंच जाती है। बुधवार को विमान से सफर करने वाले यात्री समय पर पहुंच गए थे। लेकिन फ्लाइट सवा आठ घंटे देरी से शाम पांच बजे अमौसी से उड़ान भर सकी। इस दौरान यात्री एयरपोर्ट टर्मिनल पर परेशान नजर आए। कभी कुर्सियों पर बैठते तो कभी टहलते रहे। एयर इंडिया के काउंटर पर चक्कर भी लगाए। जहां उन्हें मुफीद जवाब नहीं मिले। 
विज्ञापन


दोपहर को एयरलाइन प्रशासन की ओर से बताया गया कि दुबई से आने के दौरान विमान देरी से पहुंचा, जिसके चलते वापसी में देरी हो रही है। दरअसल, दुबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-194 रात करीब ढाई बजे दुबई एयरपोर्ट से रवाना होकर सुबह 7ः50 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंच जाती है। बीती मंगलवार रात एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान टेकऑफ के लिए तैयार थी। सूत्र बताते हैं कि इसी बीच कुछ तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई, जिसके बाद जांच-पड़ताल करवाई गई। हालांकि जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। लेकिन इसके चलते विमान का संचालन लेट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एयरपोर्ट टर्मिनल पर विमान का इंतजार कर रहे यात्री बेहाल हो गए। एयरपोर्ट पर भीड़ खचाखच होने से लखनऊ के पैसेंजर परेशान हो उठे। लखनऊ आ रहे यात्री यात्री अमृत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि तीन घंटे बीस मिनट की देरी से उड़ान सुबह सवा छह बजे रवाना हुई और सुबह 11ः34 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। विमान के टेकऑफ करने से पहले तक एयरपोर्ट पर बैठने तक की जगह नहीं थी। फर्श पर कपड़ा बिछाकर यात्रियों को बैठना व लेटना पड़ा। एयरलाइन से जुड़े अफसर विमान में तकनीकी गड़बड़ी की बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
 

12 घंटे में लखनऊ के यात्री पहुंचे दुबई

लखनऊ से दुबई जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान तीन घंटे का समय लेता है। पैसेंजर सुबह सात बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए। इसके बाद विमान की देरी के चलते उन्हें आठ घंटे इंतजार करना पड़ा। वहीं लखनऊ के यात्री रात आठ बजे दुबई पहुंच पाए। इस दौरान यात्रियों खासतौर पर बुजुर्गों व महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर रात दुबई पहुंचने तक यात्रियों को 12 घंटे लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed