लखनऊ के डीएम राजशेखर ने दिया आईएएस बनने का मंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी राज शेखर ने कहा कि आईएएस बनना है तो इस लक्ष्य का सपना देखना होगा। अर्जुन के समान अपने लक्ष्य पर निशाना लगाना होगा। वह शुक्रवार को उर्दू आईएएस स्टडी सेंटर के पहले बैच के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के रफीक उल मुल्क मुलायम सिंह यादव उर्दू आईएएस स्टडी सेंटर के प्रशासनिक ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि अपने लक्ष्य से कभी नहीं, भटकना चाहिए।
एसएसपी राजेश पांडेय ने कहा कि कोई भी काम मेहनत एवं लगन के बिना पूरा नहीं होता। उर्दू अकादमी की ओर से आगे बढ़ने को लिए मिले इस प्लेटफॉर्म का पूरा फायदा उठाने की जरूरत है।
कमजोर स्टूडेंट्स को दिया हौसला
एडीशनल डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि अकादमी ने आपके पंख लगा दिए गए हैं, उड़ना भी सिखा दिया है। अब मंजिल आपको खुद पानी है।
उर्दू अकादमी के चेयरमैन डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि उर्दू आईएएस स्टडी सेंटर आर्थिक तौर पर कमजोर छात्र-छात्राओं को भी सिविल सर्विसेज की परीक्षा में बैठने का हौसला दिया है।
उन्होंने बताया कि पांच छात्रों ने पीसीएस (प्री) की परीक्षा में सफलता पाई है। इसके अलावा 29 प्रतियोगी अन्य उच्च परीक्षाओं में सफ लता प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 43 में 34 छात्रों की उड़ान ऊंचाइयों की ओर हैं।