फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Diversion plan in old city because of Muharram procession.

Lucknow: मुहर्रम के जुलूस को लेकर कल पुराने शहर, महानगर और तेलीबाग में बदला रहेगा यातायात, ऐसा रहेगा डायवर्जन

Tue, 16 Jul 2024 10:48 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Jul 2024 10:48 AM IST
सार

पुराने लखनऊ और महानगर में सुबह सात बजे से जुलूस की समाप्ति तक रूट परिवर्तित रहेगा। तेलीबाग में सुबह 11 बजे से डायवर्जन लागू होगा। इस दौरान जनता से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Lucknow: Diversion plan in old city because of Muharram procession.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

10वीं मुहर्रम पर शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। पुराने शहर और महानगर इलाके में सुबह सात बजे से रूट परिवर्तित किया जाएगा, तेलीबाग में सुबह 11 बजे से। डायवर्जन जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।

विज्ञापन


जानिए, कहां-कहां रहेगा बदलाव, कैसे आ-जा सकेंगे वाहन
- टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह गिरधारी सिंह इंटर काॅलेज, सआदतगंज होकर जाएगा।

ये भी पढ़ें - यूपी: पैतृक संपत्ति के विवाद होंगे खत्म, तहसील-कचहरी के चक्करों से मिलेगी मुक्ति, न्यूनतम शुल्क लाने की तैयारी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में 20 जिलों के 900 गांव बाढ़ की चपेट में, सीएम योगी बोले- पीड़ितों को 24 घंटे में दें मुआवजा
विज्ञापन
विज्ञापन


- कमला नेहरू क्राॅसिंग (मेडिकल क्राॅस) चौराहा से यातायात नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल काॅलेज व चौक होकर जा सकेगा।
- रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल काॅलेज या नाका की ओर से जाएगा।

- नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा। यह रकाबगंज पुल होकर जा सकेगा।
- हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जाएगा। यह ऐशबाग होकर जाएगा।

- बुलाकी अड्डा तिराहे से वाहन हैदरगंज तिराहे या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात टिकैतराय तालाब और राजाजीपुरम होकर जा सकेगा।
- मिल एरिया तिराहे से कोई भी वाहन बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन राजाजीपुरम होकर जाएंगे।

- एवरेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात भूसामंडी, मवैया, आलमबाग होकर जाएगा।
- रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहे से यातायात एवरेडी या विक्रम काॅटन मिल, कर्बला तालकटोरा की ओर नहीं जाएगा। यह भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर जाएगा।

- आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लंगड़ा फाटक ओवरव्रिज ढ़ाल से विक्रम काॅटन मिल, एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जाएगा। यह सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग के रास्ते जा सकेगा।

- विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवरेडी तिराहे की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा। यह लंगड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जा सकेगा।

- ए-ब्लाॅक राजाजीपुरम (यूनियन बैंक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा। यह राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर जा सकेगा।

- भूसामंडी तिराहे से एवरेडी तिराहे की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा। यह ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जा सकेगा।
- मवैया तिराहा व मवैया ओवरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवरेडी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह आलमबाग सूर्यनगर होकर जा सकेगा।

महानगर और तेलीबाग इलाके में ऐसे रहेगा बदलाव
- अयोध्या रोड, कमता, जीटीआई से बादशाहनगर की ओर आने वाली रोडवेज व सिटी बसें कमता तिराहे से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, डिगडिगा, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगी।
- हजरतगंज की तरफ से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें व अन्य वाहन सुशीला देवी स्मृतिका तिराहे से निशातगंज, गोल मार्केट की ओर नहीं जा सकेंगे। ये बंधा रोड, हनुमान सेतु, आईटी, कपूरथला, सर्वोदयनगर पुल या दाएं यू-टर्न लेकर संकल्प वाटिका, समतामूलक गोमतीनगर होकर जाएंगे।
- गोल मार्केट, पोस्ट ऑफिस महानगर चौराहे से बादशाहनगर की ओर सिटी बस या अन्य यातायात नहीं जाएगा। यह 35वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय होकर जा सकेगा।

- सेंट्रल बैंक तिराहे से रोडवेज, सिटी बसें निशातगंज की ओर नहीं जाएंगी। ये छन्नीलाल चौराहा, वायरलेस चौराहा होकर जा सकेंगी।
- निशातगंज पुल के नीचे चौराहे से सामान्य यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जाएगा। यह गोल मार्केट या निशातगंज पुलिस चौकी होकर जा सकेगा।

- लेखराज मार्केट तिराहे से बादशाहनगर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह नीलगिरि, जीटीआई, गोमतीनगर होकर जाएगा।
- कुकरैल बंधा पुल के नीचे तिराहे से किसी प्रकार का यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जाएगा। यह कुकरैल बंधा तिराहे से दाएं सर्वोदयनगर पुल चौराहा व पीएसी मुख्यालय होकर जा सकेगा।

- पोस्ट ऑफिस महानगर (कार्मल) चौराहे से कोई यातायात बादशाहनगर की ओर नहीं जाएगा। यह पीएसी मुख्यालय या गोल मार्केट होकर जा सकेगा।
- तेलीबाग पुल से रोडवेज व सिटी बसों के साथ ही सामान्य यातायात भी तेलीबाग बाजार होकर नहीं जाएगा। यह बंगला बाजार पुल होकर जाएगा।

- सुभानीखेड़ा चौराहा से तेलीबाग बाजार की तरफ कोई यातायात नहीं जा सकेगा। यह सुभानीखेड़ा से दाएं देवीखेड़ा रोड होकर जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed