Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Difficulty in returning after Diwali; no 'tatkal' (urgent quota) tickets available

लखनऊ: दीवाली के बाद अब वापस जाने में परेशानी, तत्काल का टिकट नहीं सिर्फ इंतजार, कोटा खुलते ही हैंग हुआ सर्वर

Thu, 12 Nov 2026 07:58 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 12 Nov 2026 07:58 AM IST
सार

यात्रियों की मुश्किल देखते हुए रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में एजेंटों की टाइमिंग आधा घंटा घटाकर यात्रियों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की है। इसके बावजूद कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल बना हुआ है। 

विज्ञापन
Lucknow: Difficulty in returning after Diwali; no 'tatkal' (urgent quota) tickets available
ट्रेन में चढ़ने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावली और भैया दूज के बाद दिल्ली-मुंबई लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को तत्काल कोटे से कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बुधवार सुबह बुकिंग शुरू होते ही सर्वर हैंग हो गया। यात्री मोबाइल और कंप्यूटर पर वेबसाइट रिफ्रेश करते रहे, लेकिन टिकट नहीं मिल सके। तत्काल कोटे में करीब 750 सीटें थीं, जिसमें से स्लीपर की महज 48 सीटें ही यात्रियों के हाथ आईं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम, वैशाली, अयोध्या-दिल्ली और गोमती एक्सप्रेस के अलावा मुंबई रूट की पुष्पक, अवध, कुशीनगर और गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में तत्काल टिकट के लिए यात्रियों ने सुबह से ही प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन


तत्काल कोटे की बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई तो सर्वर हैंग हो गया। करीब तीन मिनट बाद स्थिति सामान्य हुई, लेकिन तब तक कई ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो चुकी थी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, तत्काल कोटे में 750 से अधिक सीटें उपलब्ध थीं, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते यात्रियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम बदले, फिर भी कोई राहत नहीं
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में एजेंटों की टाइमिंग आधा घंटा घटाकर यात्रियों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की है। इसके बावजूद कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल बना हुआ है। दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने आशंका जताई है कि एजेंट प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के जरिये तत्काल कोटे की सीटें बुक कर रहे हैं।

केस-1 : टिकट नहीं मिला तो विमान से जाएंगी मुंबई
नेहा सिंह ने पुष्पक एक्सप्रेस में थर्ड एसी का तत्काल टिकट बुक करने का प्रयास किया। सर्वर हैंग होने के बाद दोबारा बुकिंग की कोशिश की तो 31 वेटिंग हो गई। अब उन्होंने विमान से मुंबई जाने का फैसला किया है।


केस-2: लखनऊ मेल में नहीं मिला टिकट
इंजीनियर राजीव उपाध्याय त्योहार मनाने लखनऊ आए थे। उन्हें वापस दिल्ली जाना था। इसके लिए उन्होंने लखनऊ मेल की सेकंड एसी में तत्काल टिकट बुक कराने की कोशिश की, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते टिकट नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed