फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Design of 11 intersections of the city is going to be changed, crores will be spent, work will start

लखनऊ: शहर के 11 चौराहों की बदलने जा रही है डिजाइन, खर्च होंगे करोड़ों, दिसंबर से काम हो जाएगा शुरू

Sat, 09 Nov 2024 07:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Nov 2024 07:44 AM IST
सार

Beautification of Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ के 11 चौराहों की डिजाइन बदलने जा रही है। एलडीए यह बदलाव कार्य करने जा रहा है। इसी महीने इसके लिए टेंडर जारी हो जाएंगे।
 

विज्ञापन
Lucknow: Design of 11 intersections of the city is going to be changed, crores will be spent, work will start
लखनऊ का होगा सौंदर्यीकरण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 वाहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए एलडीए शहर के 11 तिराहों-चौराहों की डिजाइन बदलेगा। यातायात में बाधा बन रहे बिजली के खंभों, ट्रैफिक सिग्नल के पोल शिफ्ट किए जाएंगे। अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इन कामों पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। चौराहों को सुधारने के लिए इसी महीने टेंडर जारी किए जाएंगे। दिसंबर में काम भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि डालीगंज, मवैया, आलमबाग, कृष्णानगर समेत शहर के 11 चौराहों-तिराहों का सर्वे कराया गया है। इन चौराहों-तिराहों पर यातायात सुगम बनाने के लिए सर्वे कराया गया था। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन चौराहों की डिजाइन में बदलाव व सुधार के कार्य कराए जाएंगे। कुछ जगहों पर चौराहे पर गोल चक्कर (रोटरी) व ट्रैफिक आईलैंड को फिर से डिजाइन किया जाएगा। इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के अनुरूप सुरक्षा के लिए बंदोबस्त किए जाएंगे। इससे व्यस्त समय में भी इन चौराहों-तिराहों पर यातायात सुगम बना रहेगा और शहर वासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नरौरा जंक्शन पर बनेगा गोल चक्कर
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे से लखनऊ में प्रवेश करने पर नरौरा जंक्शन पड़ता है। यहां वाहनों का काफी दबाव रहता है। इस जंक्शन पर गोल चक्कर नहीं होने से वाहन बेतरतीब ढंग से गुजरते हैं, जिससे हादसे का खतरा रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए जंक्शन पर रोटरी का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही डिवाइडर का विस्तार करते हुए स्पीड टेबल व रंबल स्ट्रिप (छोटे स्पीडब्रेकर) आदि बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोनेश्वर चौराहे से बाधाएं की जाएंगी दूर
चौक स्थित कोनेश्वर चौराहे पर अस्थायी बूथ बने हैं। साथ ही चौराहे के आसपास अवैध पार्किंग व अतिक्रमण है। इससे वाहनों के आवागमन में अवरोध उत्पन्न होता है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्किंग को हटाया जाएगा। अभियान चलाकर अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के अनुसार सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। अवध की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए यहां सुंदरीकरण किया जाएगा।

डालीगंज में दोनों ओर के ट्रैफिक के लिए बनेगा यू-टर्न

डालीगंज तिराहे की रोटरी को री-डिजाइन किया जाएगा। यहां रेलवे ओवरब्रिज के पास एक यू-टर्न है। इससे अभी सिर्फ एक तरफ का ट्रैफिक यू-टर्न ले सकता है। इसे नए सिरे से डिजाइन करते हुए इस तरह विकसित किया जाएगा कि दोनों तरफ का ट्रैफिक यू-टर्न ले सकेगा। वहीं, विभूतिखंड में मधुरिमा तिराहे पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए ट्रैफिक आईलैंड विकसित किया जाएगा।

इन चौराहों-तिराहों की डिजाइन में भी होगा बदलाव
- सर्वोदयनगर तिराहा
- मवैया चौराहा
- एवरेडी तिराहा
- आईआईएम रोड-ग्रीन काॅरिडोर तिराहा
- आलमबाग तिराहा
- विभूतिखंड स्थित मधुरिमा तिराहा
- पिकेडली तिराहा
- कृष्णानगर चौराहा
यहां काम शुरू होने को
एलडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक आईटी, लोकबंधु, इंजीनियरिंग काॅलेज व हैनीमैन चौराहे, जानकीपुरम स्थित एकेटीयू व अटल तिराहे,का सर्वे कराया गया था। इनकी डिजाइन में बदलाव के आए सुझावों के आधार पर विकास और सुंदरीकरण के कार्यों के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed