{"_id":"61403799500519240c1cc1fc","slug":"lucknow-delhi-highway-contract-can-be-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: रद्द हो सकता है कि लखनऊ-दिल्ली हाईवे का ठेका, बेहद धीरे हो रहा है काम, सप्ताह भर में होगा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: रद्द हो सकता है कि लखनऊ-दिल्ली हाईवे का ठेका, बेहद धीरे हो रहा है काम, सप्ताह भर में होगा निर्णय
Tue, 14 Sep 2021 11:18 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:18 AM IST
सार
लखनऊ-दिल्ली हाईवे निर्माण की गति उम्मीद के अनुसार नहीं है। इसे देखते हुए यह टेंडर रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-दिल्ली हाईवे (एनएच-30) की धीमी प्रगति पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सख्त रुख अपनाया है। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित ने कहा कि हाईवे के निर्माण की प्रगति आशा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
अगर ठेकेदार ने तत्काल काम में तेजी नहीं दिखाई तो टेंडर रद्द किया जा सकता है। सप्ताह भर के अंदर इस पर निर्णय लेकर काम किसी सरकारी एजेंसी को सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन
सीतापुर से बरेली के बीच हाईवे का 157 किमी हिस्सा काफी खराब है। अमर उजाला इसे लगातार प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। मार्च 2021 तक इस सड़क का निर्माण पूरा करना था, लेकिन अभी तक काम की प्रगति मात्र 40 प्रतिशत है।
विज्ञापन
कोविड के कारण दिसंबर तक मिले अतिरिक्त समय के हिसाब से भी देखें तो अभी तक 70 फीसदी से ज्यादा प्रगति होनी चाहिए।