{"_id":"6a241efeae0796447008a95e","slug":"lucknow-defence-minister-rajnath-singh-met-the-bereaved-families-and-expressed-his-condolences-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शोक संतप्त परिवारों से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राज्यमंत्री सुजय त्रिपाठी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शोक संतप्त परिवारों से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राज्यमंत्री सुजय त्रिपाठी से की मुलाकात
Sat, 06 Jun 2026 06:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:52 PM IST
सार
रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह लखनऊ में शनिवार को विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मिले और उनके परिजनों को सांत्वना दी। रक्षामंत्री पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे, जहां शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सबसे पहले वरिष्ठ एडवोकेट प्रशांत सिंह अटल के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रशांत सिंह की दिवंगत मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. भगवती शुक्ला के निवास जाकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक जताया तथा विनम्र श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे, जहां शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक व राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा भी हुई।
विज्ञापन