{"_id":"611fbae48ebc3e799e3d2721","slug":"lucknow-deadly-attack-on-main-witness-of-hindu-leader-kamlesh-tiwari-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : हिंदू नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : हिंदू नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला
Fri, 20 Aug 2021 07:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:53 PM IST
सार
लखनऊ में नाका इलाके में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य गवाह सौराष्ट्र जीत सिंह पर बृहस्पतिवार देर रात को हमला हुआ। वारदात केा अंजाम देने वाले कार सवार बदमाश थे। उन्होंने रहीमनगर विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस के पास वारदात को अंजाम दी।
विज्ञापन
हिंदू नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड का मुख्य गवाह सौराष्ट्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में नाका इलाके में रहने वाले हिंदू समाज पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य गवाह सौराष्ट्र जीत सिंह पर बृहस्पतिवार देर रात को हमला हुआ। वारदात केा अंजाम देने वाले कार सवार बदमाश थे। उन्होंने रहीमनगर विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस के पास वारदात को अंजाम दी। इस दौरान सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल छीनने की भी कोशिश की गई। सौराष्ट्र सिंह ने इस संबंध में गाजीपुर थाने में तहरीर दी है। सौराष्ट्र ने कमलेश तिवारी के हत्यारोपितों पर हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर अनिल कुमार के मुताबिक मूल रूप से कुशीनगर निवासी सौराष्ट्र जीत सिंह यहां इंदिरानगर न्यू गुरुद्वारा रोड पर रहते हैं। सौराष्ट्र के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 11.30 बजे वह निशातगंज पेपर मिल कालोनी से सुरक्षाकर्मी कमलेश यादव के साथ स्कार्पियो कार से घर जा रहे थे। आरोप है कि इस बीच रहीमनगर में विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रहे कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। वह कार से नीचे उतरे तो उन पर एक साथ 20-25 लोगों ने हमला बोल दिया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी दौड़ा तो हमलावर उसकी पिस्तौल छीनने की कोशिश करने लगे। उसे भी बुरी तरह से पीट दिया।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुचंने तक हमलावर वहां से भाग निकले। सौराष्ट्र के मुताबिक वह तहरीर लेकर गाजीपुर थाने गये। जहां कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के मुताबिक सौराष्ट्र की कार किसी से दूसरे वाहन से टकरा गई थी। हादसे को लेकर कुछ विवाद हुआ था। लेकिन दूसरे दिन देर शाम तक उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कमलेश तिवारी के हत्यारों पर हमला करने का आरोप
सौराष्ट्र सिंह के मुताबिक वह कमलेश तिवारी की हत्याकांड के मुख्य गवाह हैं। कमलेश के हत्यारे उनको भी मारना चाहते हैं। इसकी योजना बनाकर बृहस्पतिवार रात को हमला किया। इस साजिश को पुलिस बेनकाब करने के बजाए लापरवाही बरत रही है। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्हें कई बार धमकी मिल चुकी है। सौराष्ट्र ने कार्रवाई की मांग की है।