{"_id":"6246ba2916b48f10351d994e","slug":"lucknow-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-garden-came-out-to-open-the-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : बाग में लटकता मिला खाता खुलवाने निकले युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : बाग में लटकता मिला खाता खुलवाने निकले युवक का शव
Fri, 01 Apr 2022 02:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:09 PM IST
सार
परिजनों के मुताबिक वह बृहस्पतिवार दोपहर वह बैंक में खाता खुलवाने के लिए निकला था। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में बीकेटी-कुम्हरावां मार्ग पर स्थित एक बाग में शुक्रवार सुबह संजय गौतम (40) का शव एक पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक वह बृहस्पतिवार दोपहर वह बैंक में खाता खुलवाने के लिए निकला था। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
बीकेटी - कुम्हावां मार्ग पर स्थित एक बाग में आम के पेड़ से शुक्रवार सुबह फंदे पर युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर बीकेटी समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस को तलाशी में एक बैंक पासबुक मिली। जिस पर लिखे पते पर पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे इटौंजा के परसहिया गांव के रहने वाले राजकुमार ने शव की शिनाख्त भाई के रूप में की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के मुताबिक पासबुक मे एक सुसाइडनोट मिला है। जिसमें संजय ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजकुमार ने बताया कि भाई बृहस्पतिवार दोपहर क्षेत्र स्थित बैंक में खाता खुलवाने के लिए निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई पर कुछ पता नहीं चला। घरवाले भाई की खोजबीन कर रहे थे। इस बीच उसका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन