{"_id":"65ffea3d8e48676371050337","slug":"lucknow-dead-bodies-of-brother-in-law-and-sister-in-law-found-in-mysterious-condition-family-members-maintai-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: भाभी की गला दबाकर हत्या कर देवर ने लगाई फांसी, दोनों के परिजनों ने साधी चुप्पी, नहीं की कोई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: भाभी की गला दबाकर हत्या कर देवर ने लगाई फांसी, दोनों के परिजनों ने साधी चुप्पी, नहीं की कोई शिकायत
Mon, 25 Mar 2024 12:04 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:04 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ के इटौंजा के चांदपुर इलाके में हुई एक घटना में मामले का खुलासा हो गया है। मामले में देवर ने भाभी की हत्या कर खुदकुशी कर ली थी। दोनों के परिजनों ने मामले में चुप्पी साध रखी है और पुलिस में भी शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के इटौंजा चांदपुर में रविवार सुबह खेत में एक महिला का शव और कुछ ही दूर पर उसके चचेरे देवर का शव पेड़ से लटकता मिला। दोनों शनिवार को मजदूरी करने निकले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह साफ हो गया कि युवक ने पहले भाभी की रस्सी से गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। दोनों के बीच प्रेम- प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजन कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं और कोई शिकायत भी पुलिस से नहीं की है।
विज्ञापन
अहमदपुर खेड़ा निवासी नरेश की पत्नी विमला (45) और उसका चचेरे देवर रमेश (40) एक साथ मजदूरी करते थे। दोनों शनिवार सुबह मजदूरी के लिए घर से गए थे। देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। परिजनों ने दोनों के मोबाइल पर कॉल की पर संपर्क नहीं हो सका। रात भर घरवाले दोनों को तलाशते रहे। रविवार सुबह चांदपुर गांव तालाब के पास रमेश का शव एक पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता मिला। वहां से 50 मीटर दूरी पर विमला का शव खेत में लगी झाड़ियों में पाया गया। विमला के गले पर कसाव के निशान थे।
विज्ञापन
खबर मिलते ही मौके पर डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर और इटौंजा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का पता चला कि विमला की गला दबाकर हत्या की गई थी और रमेश ने फांसी लगाई थी।
विज्ञापन
उनके मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि रमेश ने पहले चचेरे भाई की पत्नी विमला की गला कसकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रमेश और विमला पहले से शादीशुदा थे। रमेश के दो बच्चे, जबकि विमला के तीन बच्चे हैं। डीसीपी ने बताया कि अभी दोनों के परिजनों ने कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी है।