फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Crisis on job of employees for not depositing documents in three hours, outsourcing company issued Tughlaqi farmaan

लखनऊ : तीन घंटे में कागजात जमा न करने वालों की नौकरी पर संकट, आउटसोर्सिंग कंपनी ने जारी किया था तुगलकी फरमान

Thu, 03 Sep 2020 10:28 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लकनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लकनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 03 Sep 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Lucknow: Crisis on job of employees for not depositing documents in three hours, outsourcing company issued Tughlaqi farmaan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

किसी भी नौकरी में जरूरी कागजात जमा करने के लिए दो-चार दिन का समय देने की बात सुनी होगी, लेकिन एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को जरूरी कागजात जमा करने के लिए महज तीन घंटे का समय दिया। यह तुगलकी फरमान जारी किया है, राज्य कौशल विकास मिशन निदेशालय में काम करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी ने।

विज्ञापन


इससे कंपनी में काम कर रहे तमाम कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। क्योंकि महज तीन घंटे में फील्ड में तैनात अधिकांश कर्मचारी अपने कागजात जमा नहीं कर पाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आउटसोर्सिंग कंपनी और राज्य कौशल विकास मिशन के अधिकारियों की मिलीभगत से कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2013-14 से राज्य कौशल विकास मिशन निदेशालय में संविदा पर मैनेजर समेत कई संवर्ग के कर्मचारी काम कर रहे हैं। अब मिशन का ज्यादातर काम आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा है। इसी कड़ी में पहली जुलाई से कौशल विकास मिशन का काम एक नई कंपनी को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने काम संभालने के कुछ दिन बाद ही संवर्ग वार शैक्षणिक योग्यता का नए सिरे से निर्धारण करते हुए 6-7 साल से काम कर रहे सभी कर्मियों से महज तीन घंटे में शैक्षिक प्रमाण पत्र देने को कहा। हालांकि कंपनी की ओर से इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि कर्मियों को कागजात जमा करने के संबंध में फोन से पहले ही सूचना दे गई है। जबकि कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी ने 31 अगस्त को दोपहर में करीब दो बजे ईमेल के जरिए उसी दिन शाम 5 बजे तक सभी कागजात निदेशालय में जमा करने का आदेश दिया था। कर्मचारियों के लिए यह आदेश का तत्काल पालन करना संभव नहीं था। इसी का बहाना बनाकर पुराने कर्मचारियों को निकालकर अब नए कर्मचारियों को रखने की तैयारी है।


उप्र कौशल विकास के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यदुवंशी ने राज्य कौशल विकास मिशन के निदेशक सहायक निदेशक पर आउटसोर्सिंग कंपनी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा  कि मिशन निदेशक और आउटसोर्सिंग कंपनी मिलकर पुराने कर्मचारियों को निकालकर नए लोगों को रखने का षड्यंत्र कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed