{"_id":"668fcb700d0e7534e20e4f1c","slug":"lucknow-congress-puts-hoarding-outside-its-office-over-up-minister-statement-on-price-rise-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, कहा- 100 रुपये से कम में दाल लेना हो तो मंत्री से संपर्क करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, कहा- 100 रुपये से कम में दाल लेना हो तो मंत्री से संपर्क करें
Thu, 11 Jul 2024 05:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:44 PM IST
सार
भाजपा सरकार के मंत्री के बयान को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगा दी है। जिसमें कहा गया है कि 100 रुपये से कम में दाल लेना हो तो मंत्री जी से संपर्क करें।
विज्ञापन
कांग्रेस के कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार लगातार कांग्रेस के निशाने पर है। इसके साथ ही सरकार के मंत्री ही अपनी सरकार के लिए समस्याएं खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बयान दिया था कि प्रदेश में कहीं भी दाल 100 रुपये से अधिक में नहीं है और जब उनसे पूछा गया कि कहां पर सौ रुपये में दाल मिल रही है तो वह हंसने लगे।
विज्ञापन
इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगा दी है कि 100 रुपये से कम में दाल लेना हो तो मंत्री जी से संपर्क करें।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा सरकार लगातार महंगाई के मुद्दे पर जनता और विपक्ष के निशाने पर है। कांग्रेस नेता का कहना है कि मंत्री जी जनता की गरीबी और मुश्किलों का मजाक बना रहे हैं।
इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग झूठ के दम पर सरकार चलाना चाहते हैं। वह जमीनी हकीकत से दूर हैं। महंगाई बढ़ाने के लिए भाजपा जिम्मेदार है क्योंकि वो अपने लोगों को मुनाफा कमाने दे रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन