{"_id":"66ec7c08a29fe8bb660e3993","slug":"lucknow-collection-agent-get-shot-in-mahanagar-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कलेक्शन एजेंट को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, लूट के विरोध में वारदात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कलेक्शन एजेंट को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, लूट के विरोध में वारदात की आशंका
Fri, 20 Sep 2024 10:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:40 AM IST
सार
बाइक सवार हमलावरों ने युवक को पकड़ लिया तो वह अकेले ही दोनों हमलावरों से भिड़ गया। इस बीच बाइक सवार हमलावरों ने उनको दो गोली मार दी। एक गोली उनके बाएं हाथ में और दूसरी गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन
हमले में घायल अर्पित अग्रवाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर स्थित उमराव मॉल के पास एक कंपनी के कलेक्शन एजेंट को बृहस्पतिवार रात 11.30 बजे बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने दो गोली मार दी। एक गोली उनके बाएं हाथ व पेट को छूते हुए निकल गई। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आशंका है कि लूट के विरोध में गोली मारी गई है।
विज्ञापन
चौक के बाग महानारायण निवासी अर्पित अग्रवाल (36) निशातगंज स्थित उमराव मॉल के पास एक वेयर हाउस में बतौर कलेक्शन एजेंट काम करते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार रात को वेयर हाउस से बाइक लेकर निकले, तभी एक बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे और उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन
बाइक सवार हमलावरों ने उनको पकड़ लिया तो वह अकेले ही दोनों हमलावरों से भिड़ गए। इस बीच बाइक सवार हमलावरों ने उनको दो गोली मार दी। एक गोली उनके बाएं हाथ में और दूसरी गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो बाइक सवार हमलावर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। महानगर पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। ऐसी आशंका है कि लूट के विरोध में अर्पित को बदमाशों ने गोली मारी है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।