फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow colder than shimla at 1.9 degree celcius

1.9 डिग्री पारा, शिमला से भी ठंडा लखनऊ

Tue, 31 Dec 2013 12:57 PM IST
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Dec 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
lucknow colder than shimla at 1.9 degree celcius

राजधानी की सर्दी पहाड़ों को भी मात दे रही है। सोमवार को जब लोग सोकर उठे तो खुद को इस सीजन की अभी तक के सबसे ठंडी सुबह में पाया।

विज्ञापन


दरअसल, रात भर 8 से 11 किमी की रफ्तार से चले बर्फीले पछुआ हवा के झोंकों से दिन का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया।

ये 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

वहीं, रविवार को रिकॉर्ड किए गए 5.2 डिग्री सेल्सियस से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को हिल स्टेशन शिमला का न्यूनतम पारा लखनऊ से अधिक 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  

सुबह घर के भीतर रजाइयों में सो रहे लोगों को लुढ़के पारे का अहसास भले ही न हुआ हो, लेकिन सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले शहरियों को कड़ाके की ठंड ने खूब कंपाया।
विज्ञापन


बर्फीले झोंकों से सिहरते रहे लोग
हांड़ कंपाती ठंड से लोगों को राहत तब मिली, जब चंद घंटे बाद धूप ने उन्हें गुनगुना किया। हालांकि रुक-रुक कर चल रहे पछुआ हवा के बर्फीले झोंकों से लोग सिहराते रहे। दिन का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, शाम को सूरज के ढलते ही गलन ने फिर शहरियों को फिर ठिठुराया।

लोग सिर से पैर तक मफलर, कैप, दस्तानों से ढके दिखे। पिछले साल भी 30 दिसंबर को दिन का न्यूनतम पारा धड़ाम हुआ था और शून्य के करीब जा पहुंचा था।

तब तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले 30 दिसंबर 1973 को अमौसी एयरपोर्ट स्थित केंद्र पर न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।


आज बारशि के साथ बदली

नये साल के जश्न में बादल, बदली के बीच बारिश दस्तक दे रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि पहाड़ों से टकराकर लौटती हवाओं ने पारा गिराया है। अगले 24 से 36 घंटों में राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों की लुकाछिपी की संभावना है।

राजधानी से सटे कुछेक इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। उतार-चढ़ाव के बीच गलन भरी ठंड और तेवर दिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed