फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: CM Yogi said- a list should be made of the districts from where continuous complaints are coming

Lucknow : जनता दर्शन में सीएम योगी ने कहा- जिन जिलों से आ रही हैं लगातार शिकायतें उनकी बनाई जाए सूची

Sat, 29 Jul 2023 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 01:16 AM IST
सार

उन्होंने डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को ऐसे जिलों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थाना, ब्लॉक और तहसील स्तर पर सही ढंग से समस्याओं का निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
Lucknow: CM Yogi said- a list should be made of the districts from where continuous complaints are coming
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जिलों से ज्यादा लोग शिकायतें लेकर राजधानी आ रहे हैं, उनकी सूची बनाई जाए। उन्होंने डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को ऐसे जिलों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थाना, ब्लॉक और तहसील स्तर पर सही ढंग से समस्याओं का निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में आए 170 लोगों ने योगी ने बारी-बारी से मिलकर प्रार्थना पत्र लिए और उनकी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का समाधान निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से जल्द से जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन


न्होंने अधिकारियों से कहा कि हर परेशान व्यक्ति के साथ पूरी तरह संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि जनता दर्शन में ज्यादातर लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को इलाज के लिए भरपूर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं भूमि और संपत्ति विवाद के मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed