फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: CM Yogi gave strict instructions to take necessary steps to prevent dengue, 18 new cases of corona in the state

लखनऊ : कोरोना संक्रमितों के आरक्षित बेड पर भर्ती होंगे डेंगू और बुखार के मरीज, प्रदेश में कोरोना के 18 नए मामले

Fri, 03 Sep 2021 11:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 03 Sep 2021 11:36 PM IST
सार

जलजमाव और मौसम के प्रकोप से बढ़ रहीं बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। प्रत्येक जनपद के एक-एक मरीज की सेहत पर नजर रखी जाए, नियमित अंतराल पर परिजनों को बीमार के सेहत की अपडेट दी जाए।

विज्ञापन
Lucknow: CM Yogi gave strict instructions to take necessary steps to prevent dengue, 18 new cases of corona in the state
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित ऑक्सीजन की सुविधा वाले आइसोलेशन बेड पर डेंगू और बुखार के मरीजों का इलाज होगा। शुक्रवार को टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन आइसोलेशन बेड को डेंगू, बुखार व अन्य बीमारियों के पीड़ितों के इलाज के लिए उपलब्ध कराने के लिए ये निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा तत्काल आगरा और फिरोजाबाद में कैंप करें। वहां एक-एक मरीज के उपचार की व्यवस्था को देखें और इसमें सुधार के लिए बिना देरी किए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले के एक-एक मरीज की सेहत पर नजर रखी जाए। नियमित अंतराल पर उनके परिजनों को मरीज की सेहत की जानकारी दी जाए। बरसात में जल जमाव और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित और कोविड के लक्षण वाले लोगों की पहचान करें। 45 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों ने अब तक कोविड वैक्सीन की एक भी डोज न ली हो, उनकी सूची बनाई जाए। उन्हें टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन


रविवार से प्रदेश भर में चलेगा स्वच्छता अभियान
सीएम योगी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ व अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास का काम तेज करने के निर्देश दिए। गांवों में बड़ी नावों का उपयोग करें। ताजा स्थिति के मुताबिक रोहिन नदी को छोड़ शेष सभी नदियों में जलस्तर स्थिर है। प्रभावित लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करें। मौजूदा स्थितियों के मद्देनजर पांच सितंबर से प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान चलेगा। इसके लिए नामित नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ये अधिकारी बाढ़ व अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की भी मॉनिटरिंग करें। वहीं सात सितंबर से आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी सहित सभी संबंधित कर्मियों के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में निगरानी कार्यक्रम चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को टीम-09 की बैठक में अधिकारियों से कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 239 है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है। 

विगत 24 घंटे में हुई कोविड टेस्टिंग में प्रदेश के 64 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। 11 जनपदों में इकाई अंक में मरीजों की पुष्टि हुई। आज 24 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, ललितपुर, महोबा, मऊ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली और सीतापुर में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 07 करोड़ 29 लाख 86 हजार 724 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में 02 लाख 37 हजार 439 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 21 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 16 लाख 86 हजार 308 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।


प्रदेशवासियों को कोविड टीका-कवर उपलब्ध कराने का काम तेजी से चल रहा है। विगत दिवस 16 लाख 26 हजार 897 लोगों ने टीकाकवर प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 07 करोड़ 58 लाख के पार हो चुका है। अब तक 06 करोड़ 36 लाख 88 हजार से अधिक नागरिकों ने टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। टीके की सुचारु आपूर्ति के लिए भारत सरकार से सतत संवाद बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed