{"_id":"69089a38a4574f3eeb07264c","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1454088-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वर्टिकल से जनता और कर्मी को होने वाला फायदा बताए प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वर्टिकल से जनता और कर्मी को होने वाला फायदा बताए प्रबंधन
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए संविदा कर्मी
विज्ञापन
कृष्णानगर में संविदा बिजली कर्मियों के प्रदर्शन में उठी मांग, अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा / संविदा कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को राजधानी में 15 नवंबर से लागू होने वाले वर्टिकल सिस्टम के विरोध में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कृष्णानगर स्थित इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी में अधीक्षण अभिंयता ग्रामीण भविष्य कुमार सक्सेना को ज्ञापन देकर मांग की, कि वर्टिकल सिस्टम से होने वाले फायदा के बारे में आम जनता एवं कर्मियों को प्रबंधन बताए।
संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रबंधन को वर्टिकल का लागू करने से पहले प्रबंधन को बताना चाहिए कि जिन जनपदों में वर्टिकल व्यवस्था लागू किया गया, वहां इस नई व्यवस्था को लागू करने से पहले 33/11 के वी विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन व अनुरक्षण कार्य पर विभाग के द्वारा कितना धन खर्च किया गया। महामंत्री ने यह भी कहा कि वर्टिकल सिस्टम को लेकर सभी संवर्ग के कर्मियों एवं अभियंताओं में आक्रोश है, मगर खिलाफत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। संविदा कर्मियों का यह प्रदर्शन 15 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन