{"_id":"68f2268ba640e5de3b00c99e","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1431997-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्टिकल सिस्टम : दो अधीक्षण अभियंताओं का काम एक के जिम्मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्टिकल सिस्टम : दो अधीक्षण अभियंताओं का काम एक के जिम्मे
विज्ञापन
विज्ञापन
चारों जोन में जिम्मेदारों की तैनाती का खाका तैयार, शनिवार को जारी हो सकता आदेश, चार अधीक्षण अभियंताओं का अभाव
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में राजधानी की बिजली व्यवस्था को वर्टिकल किए की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह व्यवस्था एक नवंबर से लागू होना प्रस्तावित है। सभी चारों जोन में जिम्मेदारों की तैनाती का भी खाका भी तैयार हो चुका है। उम्मीद है कि शनिवार को वर्टिकल सिस्टम को लागू करने का आदेश जारी हो सकता है। मगर, वर्टिकल सिस्टम के पहले दिन से दो-दो अधीक्षण अभियंताओं का काम एक के जिम्मे होगा। दरअसल, मध्यांचल निगम में चार अधीक्षण अभियंताओं का अभाव है। वर्टिकल सिस्टम में सिर्फ दो अधीक्षण अभियंता जो वाणिज्य एवं तकनीकी के रूप में पूरी बिजली व्यवस्था और उपभोक्ता सेवाओं के लिए जिम्मेदार होंगे।
नई व्यवस्था के पहले दिन से ज्यादा काम को बोझ
राजधानी के चार जोन अमौसी , लखनऊ सेंट्रल, जानकीपुरम एवं गोमतीनगर में इस वक्त सिर्फ एक-एक ही अधीक्षण अभियंता हैं। इनमें भविष्य कुमार सक्सेना अमौसी, केके चौधरी लखनऊ सेंट्रल, गीता आनंद जानकीपुरम, प्रेमलता गोमतीनगर जोन की अधीक्षण अभियंता हैं। एक नवंबर से वर्टिकल सिस्टम के लागू होते ही इन्हीं अधीक्षण अभियंताओं को वाणिज्य एवं तकनीकी इकाई की भूमिका में जिम्मेदारियों को निभाना पड़ेगा। यानी नई व्यवस्था के लागू होने के पहले दिन से अधीक्षण अभियंताओं पर काम का बोझ होगा।
विज्ञापन
जिनकी जरूरत नहीं मध्यांचल में संबद्ध होंगे
वर्टिकल सिस्टम में वर्तमान के मुकाबले कम अभियंताओं एवं कर्मियों से बेहतर तरीके से कामकाज करने का दावा किया गया है। वर्टिकल सिस्टम में जिन अभियंताओं एवं कर्मियों की जरूरत नहीं होगी, वह मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय संबद्ध होंगे। मध्यांचल निगम की एमडी उनको मुख्यालय में रखें या फिर किसी जिले में तैनाती दें यह उन पर निर्भर होगा।
विज्ञापन