{"_id":"68cea1e5471b18fa43099de4","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1393075-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरोसा के 15 हजार उपभोक्ताओं की आज आठ घंटे बंद रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरोसा के 15 हजार उपभोक्ताओं की आज आठ घंटे बंद रहेगी बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के मोहान रोड स्थित सरोसा उपकेंद्र के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं की रविवार को आठ घंटे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफार्मर का अनुरक्षण होगा। एक्सईएन विशाल वर्मा के मुताबिक पॉवर ट्रांसफार्मर को पूरा खोलकर उसकी जांच, मरम्मत का कार्य एवं टेस्टिंग होगी। इससे उपकेंद्र से सभी फीडर साईं , इब्राहिमगंज ,टिकरा, नई काशीराम कॉलोनी एवं भरोसा से संबंधित इलाके सरोसा भरोसा फतेहगंज खुशहालगंज , शिवरी , काशीराम कॉलोनी, सदरौना ,मौदा, दिगिया डॉक्टर खेड़ा ,गोविंद नगर, गायत्री विहार, हंसनगर के आसपास की विद्युत आपूर्ति सुबह नौ से शाम पांच बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की, कि टंकी में पानी भरने ,मोबाइल चार्ज करने आदि विद्युत संबंधित आवश्यक कार्य सुबह नौ बजे से पहले कर लें।
चार उपकेंद्र की दो घंटे बंद होगी बिजली
लखनऊ सेंट्रल जोन के रेजीडेंसी, हनुमान सेतु, जीटीआई एवं यूपीआईएल उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का रविवार को मेंटेनेंस किया जाएगा। रेजीडेंसी के एक्सईएन जयप्रकाश ने बताया कि इस कार्य के कारण सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक करीब 50 हजार उपभोक्ताओं की पूरी तरह से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।