फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: लखनऊ की आंधी पानी से बत्ती गुल

Fri, 25 Jul 2025 07:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News
हजरतगंज के हबीबुल्लाह स्टेट में ट्रांसफार्मर पर गिरा पेड़

विज्ञापन

- गोमतीनगर, चिनहट, हजरतगंज, राजाजीपुरम, हुसैनगंज, हरदोई रोड व छावनी में पेड़ गिरने से आपूर्ति में व्यवधान

- अहिबरनपुर उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार आधी रात उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे आए धुआंधार आंधी और पानी के चलते शहर से लेकर गांव की बिजली गुल हो गई। यह बिजली संकट लाइनों और ट्रांसफार्मरों पर पेड़ गिरने के कारण उत्पन्न हुआ। वहीं मंत्री आवास सहित पांच उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। इस बिजली को सामान्य होने में दो से छह घंटे तक लगे। हालांकि, शहर के 70 फीसदी इलाके शाम सात बजे तक रोशन हो गए, मगर 30 फीसदी लोग रात 10 बजे तक अंधेरे में रहे। मगर, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, काकोरी, माल, बंथरा और मलिहाबाद की बिजली सामान्य होने में दोबारा शुरु हुई बारिश बाधा बनी। उधर, अहिबरनपुर उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार आधी रात उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठी फटकार कर खदेड़ा। यह लोग बिजली संकट के विरोध में उपकेंद्र पर रात करीब 12 बजे पहुंचेे थे और एक बजे तक प्रदर्शन किया।



इन इलाकों में रहा संकट

मल्हौर ,सुरेंद्रनगर, विमल नगर , कमता, चिनहट तिराहा, गोमतीनगर के विराटखंड तीन-चार, विपुलखंड तीन, चार, पांच, सृजन विहार, पत्रकारपुरम चौराहा, विश्वास खंड, नेहरू एंक्लेव, विभूतिखंड , इंदिरानगर , कल्याणपुर, कुर्सी रोड, विकासनगर, देवा रोड, कमता, राजाजीपुरम के ई, एफ ब्लॉक, एफ ब्लॉक, थाना तालकटोरा, अशरफ नगर, सेक्टर 11,12,असियामऊ, किशोर विहार, रिफा कॉलोनी, हजरतगंज, जनपथ, हबीबुल्ला स्टेट, लालबाग, यूपीआईएल, मोतीनगर, सिटी स्टेशन, वजीरगंज, अमीनाबाद, चौक, अकबरीगेट, नूरबाड़ी, ऐशबाग, तालकटोरा, चौपटिया, अंबरगंज, राधा ग्राम, ठाकुरगंज, डालीबाग, जॉपलिंग रोड, निशातगंज, आलमबाग, आशियाना, कानपुर रोड, तेलीबाग, वृंदावन कॉलोनी, गोमतीनगर विस्तार, खदरा, त्रिवेणीनगर, सीतापुर रोड, आईआईएम रोड, जानकीपुरम अलीगंज, महानगर, निरालानगर आदि में दो छह घंटे तक उपभोक्ता बिजली संकट की चपेट में रहे। उधर, आशियाना क्षेत्र में शक्ति पॉवर हाउस पर पांच एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed