{"_id":"6871fe70359072497d0466df","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1289107-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ में पोल टूटे ,सुबह से बिजली-पानी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ में पोल टूटे ,सुबह से बिजली-पानी गुल
विज्ञापन
टूटे बिजली पोल और तारों को सही करते कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऐशबाग के मोतीझील में बारिश से दीवार गिरने का मामला
माय सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। ऐशबाग क्षेत्र के मोतीझील इलाके में शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बारिश के दौरान दीवार गिरने से चार बिजली पोल और तार टूट गए। इससे पूर्वाहन पौने 12 बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी। इससे 500 से ज्यादा परिवार बिजली संकट की चपेट में है। हालांकि, टूटे बिजली पोल और तारों को सही करने का काम चल रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि पोल और तार टूटने के कारण मोतीझील और अनुपम नगर के उपभोक्ता बिजली संकट की चपेट में है।
जेई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की झूठी सूचना
उपभोक्ताओं ने बिजली संकट की शिकायत शीर्ष स्तर पर की तो इलाके के जूनियर इंजीनियर के द्वारा झूठी सूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गई, कि बिजली चालू है। मगर ,जब उसके झूठ को बेनकाब किया गया तो हक्का-बक्का हो गया।

टूटे बिजली पोल और तारों को सही करते कर्मचारी
विज्ञापन